{"_id":"6a9ef63a355c1d462d08bb9f","slug":"104-registry-offices-across-the-state-are-undergoing-a-transformation-ravindra-ayodhya-news-c-97-1-ayo1025-158184-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के 104 रजिस्ट्री कार्यालयों का किया जा रहा कायाकल्प : रविंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के 104 रजिस्ट्री कार्यालयों का किया जा रहा कायाकल्प : रविंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिल्कीपुर। प्रदेश के स्टांप एवं पंजीयन तथा न्यायालय शुल्क मंत्री रविंद्र जायसवाल ने सोमवार को मिल्कीपुर में उप निबंधन कार्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। 2.28 करोड़ रुपये की लागत से बने इस भवन के शुरू होने से लोगों को रजिस्ट्री से संबंधित कार्यों में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में 104 रजिस्ट्री कार्यालयों का कायाकल्प किया जा रहा है। जर्जर भवनों को नए भवनों में तब्दील करने के साथ ही कार्यालयों में सुविधाओं की कमी भी दूर की जा रही है।
उन्होंने प्रदेश में रजिस्ट्रियों की बढ़ती संख्या का भी जिक्र किया। कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में प्रतिवर्ष 16 से 17 लाख रजिस्ट्रियां होती थीं, जबकि वर्तमान सरकार में यह आंकड़ा बढ़कर 54 से 55 लाख प्रतिवर्ष हो गया है। उन्होंने इसे बेहतर कानून-व्यवस्था और निवेश के प्रति लोगों के बढ़ते भरोसे का प्रमाण बताया। कार्यक्रम में मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।