{"_id":"6a9ef497f6c491b0f701c58d","slug":"guidelines-for-prevention-of-swine-flu-ignored-at-district-hospital-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-158104-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: स्वाइन फ्लू से बचाव के निर्देशों की जिला अस्पताल में अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: स्वाइन फ्लू से बचाव के निर्देशों की जिला अस्पताल में अनदेखी
Mon, 07 Sep 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ओपीडी के बाहर बिना मास्क के लाइन में लगे मरीज और तीमारदार।
अयोध्या। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग भले ही सावधानी बरतने की अपील कर रहा हो, लेकिन जिला अस्पताल में सोमवार को इसके उलट तस्वीर दिखाई दी। मरीजों के इलाज में लगे कई डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मचारी बिना मास्क के ड्यूटी करते नजर आए। इमरजेंसी में तैनात कर्मचारी भी बिना मास्क मरीजों का उपचार करते दिखे।
सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 900 से अधिक मरीज पहुंचे। इनमें बुखार, जुकाम, सिरदर्द और बदन दर्द की शिकायत वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। इसके बावजूद ओपीडी में अधिकांश मरीज और उनके तीमारदार मास्क लगाए नहीं दिखे। अस्पताल में मरीजों की भीड़ के कारण संक्रमण फैलने का खतरा बना रहा। खासतौर पर बुखार और जुकाम के लक्षण वाले मरीजों के बीच संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल जरूरी माना जाता है। इसके बाद भी अस्पताल में मास्क के इस्तेमाल को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई दी।
अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों को स्वाइन फ्लू से बचाव के उपायों की जानकारी देने के लिए भी कोई विशेष व्यवस्था नजर नहीं आई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि सभी स्वास्थ्यकर्मियों को मास्क लगाकर आने के निर्देश दिए गए हैं। मरीजों और तीमारदारों को भी मास्क लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।