फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Three thousand people in the dark

अंधेरे में तीन हजार आबादी

Mon, 31 Aug 2015 12:02 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 31 Aug 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
गांव को आपूर्ति करने वाला ट्रांसफार्मर खराब हुआ तो सप्ताह भर में कॉर्पोरेशन से लगाए गए पांच ट्रांसफार्मर फुंक गए। हाल यह है कि भीषण उमस भरी गर्मी में सप्ताह भर से तीन हजार आबादी अंधेरे में हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के पूर्व प्रधान जितेंद्र दुबे, ग्रामीण अनिल दुबे, जितेंद्र श्रीवास्तव, नितिन कुमार मिश्र आदि का कहते हैं कि चार मौजे के गांव में 250 परिवार लगभग तीन हजार आबादी है।
विज्ञापन


22 अगस्त से गांव में आपूर्ति करने वाला 63 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब है। कई बार अफसरों से शिकायत की गई तो 29 अगस्त के दौरान पांच ट्रांसफार्मर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो लगाने के कुछ समय के बाद ही फुंक गए। ग्रामीणों का आरोप है की लगातार शिकायत करने के बाद भी विभाग के आला अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे है।

हालात यह है कि भीषण उमस भरी गर्मी ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र आपूर्ति व्यवस्था में सुधार न हुआ तो क्षेत्र के लोग प्रदर्शन व आंदोलन को बाध्य होंगे।  


अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड द्वितीय एसपी यादव ने कहा कि गांव का ट्रांसफार्मर खराब होने पर बदला गया है। शीघ्र ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति सुचारु की जाएगी। ट्रांसफार्मरों की खराबी की जहां तक बात है तो जहां से आया है वह जानें इसकी जिम्मेदारी मेरी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed