फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The victory of Ayodhya is likely to create a new political equation

अयोध्या की जीत से नए सियासी समीकरण बनने के आसार

Sat, 03 Jul 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
The victory of Ayodhya is likely to create a new political equation
अयोध्या। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर सपा को हरा कर मिली जीत से भाजपा ने जिले की राजनीति में एक बड़ा सियासी संदेश दिया है। भाजपा की जीत से जिले में नए सियासी समीकरण बनने के आसार दिखने लगे है। इससे मिलने वाले सियासी नफा नुकसान को अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

चुनाव के पहले तक कहा जा रहा था कि भाजपा के पास केवल आठ जिला पंचायत सदस्य हैं जबकि सपा की तरफ से 17 डीडीसी चुनाव जीत कर आए थे। इसके अलावा चार बसपा और 11 डीडीसी निर्दलीय थे। शनिवार को हुए मतदान के बाद जब चुनाव परिणाम सामने आया तो पांसा पलटा दिखा। भाजपा के रणनीतिकारों ने कुशल चुनावी प्रबंधन से 30 सदस्यों का समर्थन पाकर ऐतिहासिक जीत हासिल की। जीत का दावा कर रही सपा प्रत्याशी को अपने सपा के 17 से डीडीसी में से सिर्फ 10 का ही समर्थन मिल पाया। सपा से इंदूसेन को मैदान में उतारे जाने के पीछे भी जिले की राजनीति में जुझारूपन के लिए चर्चित रहे स्व. मित्रसेन यादव की पृष्ठभूमि का भी कोई लाभ मिलता नहीं दिखा।
विज्ञापन

सत्तासीन भाजपा के पास जिले में सांसद सहित सभी विधान सभा की सीटों के साथ मेयर की कुर्सी भी पहले से थी लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी न होने की टीस पार्टी के लोगों को रहती थी। इस जीत से भाजपा ने सालों पुराने इस दंश को भी खत्म कर दिया। प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी अयोध्या की सीट झोली में न आने पर बड़े स्तर पर भाजपा किरकिरी हो सकती थी। इस जीत ने पंचायत चुनाव में मिली शिकस्त पर भी काफी हद तक पर्दा डाल दिया। जिले की राजनीति से जुड़े वरिष्ठों की माने तो इस जीत का सियासी नफा नुकसान अब दोनों ही दलों को विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। इससे जहां कुछ पुराने चेहरों की चमक फीकी होगी वही कुछ नए चेहरों को सियासत में चमकने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed