फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The sub-station siege of villagers, protesting

ग्रामीणों ने किया उपकेंद्र का घेराव, नारेबाजी

Wed, 20 Jul 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 20 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
The sub-station siege of villagers, protesting
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
ट्रांसफार्मर न लगने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को रानी बाजार विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। प्रशासन और पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शाम को कॉर्पोरेशन ने ट्रांसफार्मर बदले जाने की कार्रवाई शुरू होने के बाद ही घेराव टला।
विज्ञापन


कादीपुर निवासी अवधेश पांडेय, रविशंकर, राम कुमार, आशाराम पांडेय, दिवाकर, मनोज कुमार, कालीदीन सहित अन्य लोगों का कहना था कि गांव का ट्रांसफार्मर लगभग डेढ़ माह पहले जल गया था। इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन को सूचना दी गई।
विज्ञापन


साथ ही यह भी बताया गया कि यहां 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा था लेकिन लोड ज्यादा है। बावजूद इसके इसे लोड के अनुसार बढ़ाकर अब तक नहीं लगाया गया तो गांव के लोग बुधवार को भी इसको लेकर यहां पहुंचे थे लेकिन आनाकानी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गांव के लोग नाराज हो गए। इस बीच बसपा नेता जितेंद्र सिंह बब्लू भी पहुंच गए। ग्रामीणों की नाराजगी के चलते एसडीओ यहां पहुंचे तो उन्होंने 24 घंटे में 65 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद घेराव टला। शाम को अवधेश पांडेय का कहना था कि ट्रांसफार्मर विभाग से मिल गया है। यह गांव जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed