फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The pilgrimage started from Ayodhya to Sabarimala temple for Ram temple

राममंदिर के लिए अयोध्या से शबरीमाला मंदिर तक शुरू की पदयात्रा

Wed, 18 Sep 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
The pilgrimage started from Ayodhya to Sabarimala temple for Ram temple
अयोध्या। राममंदिर निर्माण की कामना को लेकर अयोध्या से केरल के शबरीमाला मंदिर तक पदयात्रा का शुभारंभ बुधवार को अयोध्या से हुआ।
विज्ञापन

कर्नाटक, केरल व गुजरात के श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और हनुमानगढ़ी में अनुष्ठान-पूजन के बाद पदयात्रा का शुभारंभ किया। हनुमानगढ़ी के संत राजूदास ने यात्रा को रवाना किया। कहा कि अब जल्द ही रामलला टेंट से आजाद होकर भव्य मंदिर में विराजमान होंगे।
यात्रा के संयोजक मनोहर शेट्टी ने बताया कि रामजन्मभूमि से शुरू हुई 2600 किमी. की पदयात्रा उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक व गोवा होते हुए केरल के शबरीमाला मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी।
विज्ञापन

इस यात्रा का उद्देश्य है कि राममंदिर निर्माण में आ रही बाधाओं का निवारण हो। साथ ही दैवीय शक्तियों के माध्यम से शीघ्र ही भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कश्मीर में धारा 370 को समाप्त कर जो साहसिक व ऐतिहासिक निर्णय लिया है वह काबिलेतारीफ है। यात्रा में कर्नाटक के राजप्पा, मिथुन, केरल के चरणराम, व शशि कुमार, हरिश्चंद्रा, मंजूनाथ आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed