फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The division of the cadre of rural and urban teachers will end - Education Minister

ग्रामीण और शहरी शिक्षक के कैडर का विभाजन होगा समाप्त-शिक्षा मंत्री

Mon, 06 Sep 2021 12:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
The division of the cadre of rural and urban teachers will end - Education Minister
अयोध्या-शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा मंत्री ने बेसिक व माध्यमिक के 150 शिक्षकों को किया सम्मानित। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। प्रदेश सरकार ने चार साल के कार्यकाल में सवा लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति किया है। जिसके बदौलत ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की तैनाती हुई है।
विज्ञापन

शहरी इलाके में व्याप्त शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए ग्रामीण इलाके से शिक्षकों का समायोजन किया जाएगा। ग्रामीण और शहरी शिक्षक के कैडर का विभाजन समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री के पास प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

शीघ्र ही यह व्यवस्था समाप्त होने पर शहरी इलाके में भी शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी। यह बातें रविवार को शिक्षक दिवस के मौके पर शहर के एसएसवी इंटर कॉलेज में शिक्षकों के सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उप्र सरकार भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अमृत महोत्सव को शानदार ढंग से मनाएगी।
आज एक बड़ा कार्यक्रम अमृत महोत्सव का शिक्षक दिवस के मौके पर हो रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आज प्रदेश के सभी जनपदों में माध्यमिक, बेसिक व उच्च शिक्षा विभाग अपने-अपने 75 शिक्षकों को सम्मानित करके आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि मोदी व योगी सरकार उत्तर प्रदेश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए कृत संकल्प है और इस दिशा में हर कोशिश कर रहे हैं।
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असुदुद्दीन ओवैसी के अयोध्या दौरे पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि अयोध्या पहले ही इतनी पावन है और जब से भगवान राम का भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हुआ है।
देश-दुनिया के लोग यहां प्रणाम करने आ रहे हैं। ओवैसी का भी स्वागत है। विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि 2017 के चुनाव के मुकाबले 2022 के चुनाव में भाजपा अधिक सीटें जीतेगी।
वैसे भी हम 350 के पार का नारा लेकर अभी से चल रहे हैं। 2022 में भाजपा की मजबूत सरकार बनेगी और विपक्ष का प्रदेश से सफाया हो जाएगा।
अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में एसएसवी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जिले के बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा के 75-75 शिक्षकों को शिक्षा मंत्री ने सम्मानित किया।
इस दौरान शिक्षा मंत्री ने गुरु की महिमा का बखान करते हुए कहा कि भगवान राम के जीवन को निखारने में गुरु वशिष्ठ और गुरु विश्वामित्र का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र तारुन के पूर्व माध्यमिक विद्यालय तकमीनगंज के सहायक अध्यापक डॉ. अंबिकेश त्रिपाठी को शिक्षा मंत्री ने राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अलावा शिक्षक प्रदीप यादव, डॉ. विवेक कुमार सिंह, सुप्रिया सिंह, राजेश कुमार सिंह, नवनीत मिश्रा, विपिन कुमार मिश्रा, सपना त्रिपाठी, राममिलन दूबे, रामगोपाल मौर्य, सरिता जायसवाल, विजय कुमार तिवारी, अमरचंद्र यादव, प्रतिमा सिंह, सतेंद्र विक्रम पाल, खुर्शीद अहमद, अर्चना द्विवेदी सहित अन्य शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडेय ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. वैभव शर्मा, डीआईओएस राकेश पांडेय, जिला पंचायत सदस्य रोली सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed