फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The arrest not have been so close to the Petrol pump system

गिरफ्तारी न हुई तो बंद होंगे मंडल के पेट्रोल पंप

Mon, 22 Jun 2015 10:45 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
मुलाकात के बाद फैजाबाद पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंप हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रखी है। ऐसा न होने पर मंडल भर के पेट्रोल पंप बंद करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्याध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सुबह सिविल लाइन स्थित एक होटल में संगठन ने शोक सभा कर दिवगंत अंबेडकरनगर जिलाध्यक्ष को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन


इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने परिक्षेत्र के उपपुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पहुंच अपना विरोध जताया और हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की पुरजोर मांग की।

उन्होंने बताया कि पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर के पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष शोएब खान की रविवार को पेट्रोल पंप जाते समय बुलेरो सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में भी उनकी हत्या का प्रयास किया गया था। पदाधिकारी की हत्या से डीलर्स में असुरक्षा की भावना बलवती हो गई है। ऐसे में हत्या आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कराई जाए तथा पेट्रोल पंपों तथा डीलर्स की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाएं।


ऐसा न होने पर एसोसिएशन विरोध स्वरुप पूरे मंडल के पेट्रोल पंपों को बंद करने पर मजबूर होगा। प्रतिनिधिमंडल में संदीप पांडेय, कपिलदेव दूबे, अनिल कुमार सिंह, गिरिजा शंकर सिंह, अरुण कुमार श्रीवास्तव, भोलानाथ कौशल आदि  शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed