{"_id":"5d3dd54d8ebc3e6c9b481087","slug":"special-class-for-medical-student-faizabad-news-lko473339095","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में एक माह व्यावहारिक ज्ञान की चलेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में एक माह व्यावहारिक ज्ञान की चलेंगी कक्षाएं
विज्ञापन
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सौ सीटों पर दाखिला लगभग हो चुका है। एक अगस्त से कक्षाओं का संचालन प्रस्तावित है।
इस बार एमसीआई के निर्देश पर दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं को मेडिकल शिक्षा की कक्षा से पूर्व फाउंडेशन कोर्स कराया जाएगा।
एक माह के इस कोर्स में विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान के साथ ही हिंदी, अंग्रेजी, योगा, स्पोर्ट्स, कंप्यूटर आदि में दक्ष बनाकर मेडिकल की पढ़ाई के लिए माहौल तैयार किया जाएगा। इसकी तैयारी मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष सौ सीटों पर दाखिला लेने की अनुमति एमसीआई ने प्रदान की है। प्रथम काउंसलिंग में 83 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था।
इनमें राज्य सरकार के 79 व केंद्र सरकार के 4 विद्यार्थी शामिल थे। दूसरी काउंसलिंग के बाद केंद्र सरकार के कोटे की लगभग सभी सीटों पर दाखिला हो चुका है।
मौजूदा समय में राज्य सरकार के कोटे की करीब 6 सीटें ही रिक्त हैं, जो भी शीघ्र भरने की संभावना है। दाखिले के बाद एक अगस्त से कक्षाएं संचालित होनी थीं। लेकिन इस बार मेडिकल की कक्षाएं चलने से पूर्व विद्यार्थियों को इस पढ़ाई के योग्य बनाने की तैयारी की जा रही है।
एमसीआई से प्राप्त निर्देशानुसार विद्यार्थियों को मेडिकल की पढ़ाई से पूर्व फाउंडेशन कोर्स कराया जाएगा, जो एक अगस्त से तीस अगस्त तक चलेगा। तदुपरांत एक सितंबर से मेडिकल की पढ़ाई शुरू की जाएगी। इस फाउंडेशन कोर्स में विद्यार्थियों को हिंदी, अंग्रेजी में दक्ष बनाया जाएगा।
विज्ञापन
कंप्यूटर में निपुण बनाने के लिए कंप्यूटर कक्षाएं चलेंगी। शारीरिक व मानसिक रूप से फिट करने के लिए योगा कक्षा चलाई जाएगी। वहीं, तनाव दूर करने के लिए स्पोर्ट्स में भी निपुण बनाया जाएगा।
एचओडी डॉ. अलका सिंह ने बताया कि एक अगस्त को विद्यार्थी अपने माता-पिता के साथ ओरिएंटेशन के समय हॉस्टल में रहेंगे।
इसके बाद दर्शननगर स्थित हॉस्पिटल का विजिट कराकर मेडिकल से जुड़ी चीजों की बारीकियां बताई जाएंगी। साथ ही छात्रों को पीएचसी, सीएचसी सहित अन्य स्वास्थ्य इकाइयों का भी भ्रमण कराया जाएगा।
एक माह के इस कोर्स में उन्हें स्ट्रेस मैनेजमेंट, टाइम मैनेजमेंट की क्लास दी जाएगी। दो घंटे तक चलने वाली इन कक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय से प्राध्यापक मांगें गए हैं।
एक सितंबर से प्रथम बैच की एमबीबीएस की कक्षाएं चलेंगी। इसके पूर्व एक अगस्त से 30 अगस्त तक एक माह का फाउंडेशन कोर्स कराकर विद्यार्थियों की नींव तैयार की जाएगी। तभी वे पढ़ाई का शत-प्रतिशत अनुसरण करेंगे।
-प्रोफेसर विजय कुमार, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, अयोध्या