{"_id":"5d9e21988ebc3e017e52ceec","slug":"seven-injured-in-accident-faizabad-news-lko4859258137","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, सात घायल
विज्ञापन
सोहावल। रौनाही के पुलिस चौकी सत्तीचौरा क्षेत्र में गोड़वा गांव के पास मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ऑटो को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में सात श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सीएचसी सोहावल में भर्ती कराया।
मंगलवार देर शाम बरई के निकट दशहरे पर गौरैया देव मंदिर से दर्शन कर श्रद्धालु घर लौट रहे थे। तभी गोड़वा के निकट हाईवे पर एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार सभी श्रद्धालु इधर-उधर गिरकर घायल हो गए।
पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी सोहावल में भर्ती कराया। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। फार्मासिस्ट कृपाशंकर उपाध्याय ने बताया कि घायलों में कोला गांव निवासी रेखा (30), जनकलली (35), संगीता (28), अर्पिता (7), आकांक्षा (10), सुमन (22), व टैक्सी चालक सतीश (32) शामिल हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर है।