{"_id":"62893bb1d01dfe598b271b01","slug":"scooty-turned-on-road-father-son-died-in-accident-faizabad-news-lko631665840","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित स्कूटी गड्ढे में पलटी, पिता पुत्र की मौत, दामाद गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित स्कूटी गड्ढे में पलटी, पिता पुत्र की मौत, दामाद गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटरंगा (अयोध्या)। मवई थाना क्षेत्र के कामाख्या भवानी मार्ग पर बदलेपुर गांव के पास शुक्रवार की रात एक तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में स्कूटी पर सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्कूटी सवार सभी लोग एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।
बीते शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे मवई थाना क्षेत्र के बाबा बाजार कामाख्या भवानी मार्ग पर स्कूटी पर सवार तीन लोग एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। बदलेपुर गांव के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर एक गहरे गड्ढे में जा गिरी, जिससे उस पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी बाबा बाजार चौकी को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी रुदौली भेजवाया
जहां पर इलाज के दौरान बेनी प्रसाद (52) व उनके पुत्र रामू (25) निवासी पठान पुरवा थाना मवई की इलाज के दौरान मौत हो गई। स्कूटी पर तीसरे सवार व्यक्ति बेनी प्रसाद का दामाद राजेश कुमार (35) पुत्र राम तीरथ निवासी ग्राम सुल्तान चक मजरे मटौली थाना पटरंगा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। मवई थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।