फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   samajwadi party

सिर पर गैस सिलेंडर लेकर महंगाई के खिलाफ सपा ने किया प्रदर्शन

Thu, 19 Aug 2021 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party
07-अयोध्या अपनी मांगों को लेकर पूर्व मंत्री की अध्यक्षता में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। गैस सिलेंडर के दामों में लगातार हो रही वृद्घि सहित अन्य मुद्दों पर गुरुवार को समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी द्वारा पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन के नेतृत्व में सिर पर सिलेंडर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। सपाइयों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

गुलाब बाड़ी स्थित सपा कार्यालय पर कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकत्रित होकर रीडगंज चौराहे की तरफ पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय की अगुवाई में प्रदर्शन किया। सभी के सिर पर गैस सिलेंडर और हाथों में तख्तियां थीं। नेताओं ने सरकार पर तमाम गंभीर आरोप लगा नारेबाजी भी किया। रीडगंज चौराहे पर पहुंचने पर कोतवाली नगर की पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक लिया तो सभी लोग पूर्व मंत्री पवन पांडेय के साथ धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट ने पूर्व मंत्री से वार्ता किया। तदुपरांत नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा और धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने कहा कि इस सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर है, लोगों पर फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भेजा जा रहा है। कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की हालत बद्तर होती जा रही है, कानून का राज समाप्त होता जा रहा है। जंगलराज कायम है। महिलाओं के साथ भी अत्याचार बढ़ता जा रहा है, अपराधी बेलगाम हैं। निरंतर बढ़ रही महंगाई से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार केवल झूठ का पुलिंदा है। रोज एक नया झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर जिला महासचिव बख्तियार खान, उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, सरोज यादव, शिवांशु तिवारी, राकेश यादव, पार्षद कमलेश सोलंकी, मोहम्मद इरशाद, अर्जुन यादव, राम अजोर यादव, फरीद कुरैशी, महेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed