Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CM Yogi offered prayers at Hanuman Garhi in Ayodhya before arriving at sanctum of Ram Lalla

अयोध्या: हनुमानगढ़ी में माथा टेक रामलला के दरबार पहुंचे सीएम योगी, मांगी प्रदेश की खुशहाली

Mon, 23 Nov 2026 03:21 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 23 Nov 2026 03:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सरयू-कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या पहुंचे। कार्यक्रम से पहले उन्होंने हनुमानगढ़ी में आरती उतारी और रामलला के दरबार में साष्टांग दंडवत होकर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।

विज्ञापन
CM Yogi offered prayers at Hanuman Garhi in Ayodhya before arriving at sanctum of Ram Lalla
रामलला के दरबार में सीएम योगी। - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर रामनगरी पहुंचे। रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर आगमन के बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां से मुख्यमंत्री सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे। 

विज्ञापन


उन्होंने संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन-पूजन किया और आरती उतारकर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। दरअसल, वह अयोध्या और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच शुरू होने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रामनगरी पहुंचे थे।  

विज्ञापन
Trending Videos

CM Yogi offered prayers at Hanuman Garhi in Ayodhya before arriving at sanctum of Ram Lalla
सीएम ने हनुमानगढ़ी में माथा टेका - फोटो : सूचना विभाग

रामलला के चरणों में किया साष्टांग दंडवत

हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभु श्रीरामलला के दर्शन किए। मंदिर में साष्टांग दंडवत होकर प्रभु के चरणों में शीश नवाया और देश-प्रदेशवासियों के कल्याण, सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। 

इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और आमजन का मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। दर्शन-पूजन के समय श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed