Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Saryu-Kamala Express inauguration run from Ayodhya to Janakpur in Nepal

यूपी: सरयू-कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ से पहले सीएम योगी ने रामलला के किए दर्शन, पीएम दिखाएंगे हरी झंडी

Mon, 23 Nov 2026 12:12 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 23 Nov 2026 12:12 PM IST
सार

अयोध्या धाम से नेपाल के जनकपुर धाम के बीच चलने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ थोड़ी देर में होगा। पीएम नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे। जबकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या धाम पहुंचे हैं। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
Saryu-Kamala Express inauguration run from Ayodhya to Janakpur in Nepal
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम के बीच अब सीधा रेल संपर्क स्थापित होने जा रहा है। भारत और नेपाल के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई मजबूती देने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस का सोमवार को शुभारंभ होगा। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचे हैं। इससे पहले सीएम ने रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। 

विज्ञापन


Trending Videos

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस मौके पर अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम की नगरी से जनकपुर धाम तक सीधा सफर

सरयू-कमला एक्सप्रेस के संचालन से अयोध्या और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। करीब 604 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह ट्रेन दोनों देशों के श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को आसान बनाएगी। इस रेल सेवा से यात्रियों को बीच में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं होगी।

रामायण सर्किट को मिलेगी नई कनेक्टिविटी

अयोध्या और जनकपुर धाम का संबंध धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है, जबकि नेपाल का जनकपुर धाम माता जानकी की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध है। ऐसे में दोनों धार्मिक स्थलों को सीधी रेल सेवा से जोड़ना रामायण सर्किट के पर्यटन को भी बढ़ावा दे सकता है।

इस पहल से भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक संबंधों को नई गति मिलने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं के साथ दोनों देशों के यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

Saryu-Kamala Express inauguration run from Ayodhya to Janakpur in Nepal
अयोध्या धाम पर सरयू-कमला एक्सप्रेस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

28 नवंबर से आम यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी ट्रेन

सरयू-कमला एक्सप्रेस का औपचारिक शुभारंभ 23 नवंबर को होगा। वहीं, 28 नवंबर से आम यात्रियों के लिए इस रेल सेवा का संचालन शुरू होने की जानकारी है। यह साप्ताहिक ट्रेन होगी और अयोध्या से जनकपुर धाम तक का सफर लगभग 19 घंटे में पूरा करेगी।

इस रेल सेवा को भारत और नेपाल के बीच संपर्क, धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed