{"_id":"625b01733053764cc146ef95","slug":"saints-left-for-makhauda-dham-for-84-kosi-parikrama-faizabad-news-lko6264260136","type":"story","status":"publish","title_hn":"84 कोसी परिक्रमा के लिए मखौड़ा धाम रवाना हुए संत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
84 कोसी परिक्रमा के लिए मखौड़ा धाम रवाना हुए संत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। विहिप के हनुमानमंडल के संयोजन में बस्ती के मखौड़ा से आरंभ होने वाली परिक्रमा के लिए शनिवार को संतों व श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या से रवाना हुआ। परिक्रमा को अयोध्या विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने केसरिया ध्वज दिखाकर रवाना किया। 17 अप्रैल से 11 मई तक चलने वाली यह परिक्रमा पांच जिलों के 107 गांवों से होकर गुजरेगी। विधायक ने कहा कि पंचकोसी, चौदहकोसी व चौरासी कोसी परिक्रमा सभी भक्तों के उद्धार का माध्यम है। इस परंपरागत सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखना जन-जन का कर्तव्य है।
कारसेवकपुरम में महाआरती के बाद परिक्रमा मणिरामदास की छावनी पहुंची। यहां परिक्रमार्थियों ने राममंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास का आशीर्वाद प्राप्त किया। परिक्रमा के प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यह परिक्रमा रविवार को मखौड़ा से प्रस्थान करेगी। आठ मई को सरयू तट पर परिक्रमा का समापन होगा।
उधर, श्रीअयोध्या धाम चौरासी कोसी परिक्रमा धर्मार्थ सेवा संस्थान के तत्वावधान में महंत गयादास के नेतृत्व में नरोत्तम भवन रायगंज से निकले परिक्रमा के जत्थे को समाजसेवी विकास श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या के 84 कोस में स्थापित अनेक धार्मिक व पौराणिक तीर्थ हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखे हुए हैं।
विज्ञापन
इनके दर्शन-पूजन से भक्तों को अलौकिक शक्ति प्राप्ति होती है। गयादास ने बताया कि परिक्रमा रविवार को मखक्षेत्र मनोरमा से शुरू होगी। आठ मई को वापस अयोध्या पहुंचेगी। नौ मई को सुबह संत रामकोट की परिक्रमा करेंगे। दस मई को सीताकुंड पर रामार्चा पूजन व 11 मई को भंडारे के साथ परिक्रमा का समापन होगा।