{"_id":"659c4485733c3157e30b57c4","slug":"ramlala-will-enjoy-the-dishes-of-his-maternal-grandmothers-house-and-in-laws-house-faizabad-news-c-97-1-ayo1002-8398-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रामलला को लगेगा ननिहाल व ससुराल के व्यंजनों का भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रामलला को लगेगा ननिहाल व ससुराल के व्यंजनों का भोग
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामलला नए मंदिर में जब पहली बार विराजेंगे तो उनके ठाठ-बाट भी निराले होंगे। दिव्य मंदिर के भव्य गर्भगृह में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली भोग आरती में रामलला को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। उन्हें उनके ननिहाल व ससुराल से आई खाद्य सामग्री से बने व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। सोने के सिंहासन पर सोने का मुकुट धारण कर रामलला भक्तों को दर्शन देंगे।
रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन रामलला को विशेष प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। लखनऊ के मधुरिमा स्वीट्स की ओर से उनके लिए 56 भोग तैयार कराए जा रहे हैं। नए साल पर भी मधुरिमा की ओर से रामलला को 56 भोग अर्पित किया गया था। साथ ही श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से भी विशेष भोग अयोध्या में ही तैयार कराए जाएंगे। ये भोग रामलला के ननिहाल छत्तीसगढ़ व ससुराल जनकपुर से आई खाद्य सामग्री से तैयार होंगे। छत्तीसगढ़ से रामलला के भोग के लिए 300 टन बासमती चावल आया है। जनकपुर से मेवा, किशमिश, बादाम, काजू, चूड़ा, मखाना आदि खाद्य सामग्री भारी मात्रा में आई है, जिससे मिष्ठान, खीर आदि निर्मित किया जाएगा।
प्राण प्रतिष्ठा के बाद कई दिनों तक लगेगा 56 भोग
मुख्य अर्चक बताते हैं कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी कई दिनों तक रामलला को 56 भोग लगाया जाएगा। महावीर मंदिर पटना की ओर से भी 56 भोग अर्पित करने की सूचना मिली है। पटना महावीर मंदिर की ओर से प्रसिद्ध गोविंद भोग चावल रामलला के भोग के लिए दिया जाएगा। इसके अलावा कानपुर के एक व्यापारी भक्त ने भी 56 भोग अर्पित करने की इच्छा प्रकट की है। रामनगरी के प्रमुख मंदिरों से भी मिष्ठान व भोग रामलला के लिए तैयार कराया जा रहा है जो उन्हें अर्पित किया जाएगा।