फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram temple will be the world's unique temple: Laxmi Narayan

राममंदिर विश्व का अद्वितीय मंदिर होगा : लक्ष्मी नारायण

Sat, 27 Aug 2022 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ram temple will be the world's unique temple: Laxmi Narayan
अयोध्या। रामनगरी के दौरे पर शुक्रवार को पहुंचे गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इसके बाद हनुमानगढ़ी का दर्शन कर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से भी आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

इस दौरान गन्ना मंत्री ने कहा कि राममंदिर विश्व का अद्वितीय मंदिर होगा। कहा कि बहुत लंबे समय के बाद ऐसा हुआ है कि जब राजकोष से मंदिरों को संवारने, गौ रक्षा का काम हो रहा है।
विज्ञापन

भारतवर्ष की पहचान अयोध्या से है। भगवान राम से हमारी देश की पहचान है। अयोध्या पांच साल में दुनिया का सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल, सबसे प्रसिद्ध शहर और सबसे विकसित स्थल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बरसात अधिक न होने के कारण किसानों को राहत देने की योजना सरकार बना रही है। आवश्यकता पड़ने पर सूखाग्रस्त क्षेत्र भी घोषित किया जाएगा।
एक सवाल के जवाब में कहा कि गन्ने की जो नीति है वह पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ ने बनाई है। उससे बहुत बड़ी राहत मिली है। अब हम 12 प्रतिशत एथेनॉल बनाएंगे।
जिससे हमें बहुत बड़ा फायदा यह होगा कि विदेशों के तेल के ऊपर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कोरोना काल में जहां साइकिल से लेकर हवाई जहाज बंद था। वहां केवल उत्तरप्रदेश एक ऐसा राज्य रहा है जहां शुगर फैक्ट्री एक दिन भी बंद नहीं हुई।
इससे पूर्व भाजपाइयों ने सर्किट हाउस पहुंचने पर मंत्री का विधायक अमित सिंह चौहान, वेद गुप्ता, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर मंत्री आकाशमणि त्रिपाठी, अभय सिंह सहित अन्य ने स्वागत किया।

पत्रकारों से बात करते हुए गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने सपा पर हमला बोला। कहा कि सपा नौटंकी कलाकारों की पार्टी हैै। समाजवादी पार्टी एक पार्टी नहीं है बल्कि जैसे एक नौटंकी होती है।
उसमें कई तरह के कलाकार होते हैं, अब सपा उसी तरह की नौटंकी बन गई है। राजनीतिक दल नहीं है। उन्हें यह पता नहीं कि हमें किस समय पर क्या मांग करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed