फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Devotees will be able to go directly to Ram temple from Lucknow-Gorakhpur highway

लखनऊ-गोरखपुर हाईवे से सीधे राममंदिर जा सकेंगे भक्त, बनेगा एलिवेटेड रोड

Fri, 28 Feb 2020 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो धीरेंद्र सिंह, अयोध्या
धीरेंद्र सिंह, अयोध्या Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 28 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Devotees will be able to go directly to Ram temple from Lucknow-Gorakhpur highway
अयोध्या में बनेगा श्रीरामजन्मभूमि तक एलिवेटेड रोड - फोटो : अमर उजाला

भव्य राममंदिर के निर्माण के साथ भक्तों को एक और तोहफा मिलने जा रहा है। योगी सरकार ढाई सौ करोड़ से लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन हाईवे से श्रीरामजन्मभूमि तक ढाई किमी. में एलिवेटेड रोड बनाने जा रही है। यूपी सेतु निगम ने इसकी डिजाइन के साथ प्रस्ताव शासन को भेजा है। धन का आवंटन होते ही काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


छह दिसंबर 1992 की घटना के बाद तमाम बंदिशों से हजारों भक्त रामलला के रोजाना दर्शन के बगैर ही लौटने को मजबूर होते हैं। अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भक्तों व पर्यटकों को श्रीरामजन्मभूमि में विराजमान रामलला का दर्शन-पूजन सुलभ व आरामदायक हो, इसके लिए योगी सरकार एलिवेटेड रोड बनाने जा रही है।
विज्ञापन


सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक गेंदा लाल बताते हैं कि लखनऊ-गोरखपुर फोर लेन हाईवे के अयोध्या स्थित महोबरा बाजार बाईपास से श्रीरामजन्मभूमि तक एलिवेटेड रोड बनेगा। यह रोड पीडब्ल्यूडी के सड़क के ऊपर से होते हुए तीन लेन का होगा। इसकी चौड़ाई 10.5 मीटर होगी। साथ ही नीचे बाईपास भी विकसित होगा, जिससे भक्तों व पर्यटकों को अन्य दर्शनीय स्थलों तक जाने में अधिक सहूलियत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजाइन बनाकर प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। वे बताते हैं कि पहले महोबरा के आगे रेलवे क्रॉसिंग पार करते हुए टेढ़ीबाजार तक डीपीआर मांगा गया था, मगर अब इसे करीब 500 मीटर और श्रीरामजन्मभूमि तक बढ़ाने के नए निर्देश के बाद लागत ढाई सौ करोड़ हो जाएगी।

हाईवे के पास बनेगा भव्य द्वार
सेतु निगम के मुताबिक शासन ने हाईवे के पास राजा रामचंद्र की नगरी में प्रवेश का एक भव्य द्वार बनाने का भी निर्देश दिया है। इसका अलग से आगणन कराया जा रहा है। यह द्वार करीब 15 मीटर चौड़ा होगा, जहां विभिन्न मूर्तियों की नक्कासी के साथ स्वागत करते हुए चित्र उकेरे जाएंगे। सड़क के किनारे भी इक्क्षाकु वंश के राजाओं की आकृतियां उकेरी जाएंगी, जिसकी भव्यता देख भक्तों को अहसास होगा कि वे त्रेतायुगीन रामनगरी में प्रवेश कर रहे हैं।

एलिवेटेड रोड की खासियत
एलिवेटेड रोड का निर्माण उन जगहों पर होता है, जहां ट्रैफिक ज्यादा रहता है। साथ ही घनी आबादी की वजह से जमीन का अधिग्रहण मुश्किल हो जाता है। एलिवेटड रोड तकनीकी रूप से एक पुल की तरह होता है। इससे नजदीकी इलाकों को भी एलिवेटड रोड के सहारे जोड़ा जा सकता है। अयोध्या में इस रोड का इस्तेमाल कर मात्र 5 मिनट में लोग राममंदिर पहुंच सकते हैं। एक लेन पैदल यात्रियों के लिए होगी, जिससे 20 मिनट में ही रामलले के दर्शन मिल जाएंगे। सड़क में सीसीटीवी कैमरे व सेंसर युक्त कूड़ेदान स्थापित किए जाएंगे। कूड़ा भरते ही यह कूड़ादान सेंसर के माध्यम से नगर निगम को सूचित करेंगे और सफाई भी की जाएगी।

पीएम कर सकते रोड का शिलान्यास
राममंदिर निर्माण की तिथि की घोषणा श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट की अयोध्या में प्रस्तावित दूसरी बैठक में होना है। इसके पहले 29 फरवरी को यहां आ रहे निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र निर्माण कब शुरू हो, इसकी तकनीकी रिपोर्ट तैयार करेंगे। सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों राममंदिर के भूमि पूजन के बाद राज्य सरकार एलिवेटेड रोड की घोषणा व शिलान्यास भी करा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed