{"_id":"5feb47188ebc3e3b661d051c","slug":"ram-mandir-faizabad-news-lko557204576","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रस्ट की नई पहल, अब दानताओं को मिलेगी बार कोड वाली रसीद, धोखाधड़ी पर लगेगी लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रस्ट की नई पहल, अब दानताओं को मिलेगी बार कोड वाली रसीद, धोखाधड़ी पर लगेगी लगाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राममंदिर निर्माण के नाम पर अवैध वसूली व ठगी किए जाने के कई मामले सामने आने के बाद ट्रस्ट ने अब दान करने वाले रामभक्तों को ऑनलाइन रसीद देने की व्यवस्था की है। डिजिटल सिग्नेचर व बार कोड सहित राममंदिर के चित्र वाली रसीद रामभक्तों को दी जा रही है। इसके लिए बाकायदा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय में आईटी सेक्टर खोल दिया गया है। इस काम में पांच लोगों की टीम लगाई गई है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि राममंदिर निर्माण के लिए बड़ी संख्या में ट्रस्ट कार्यालय पर भी दान देने के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। वे किसी ठगी का शिकार न हों इसलिए अब दानदाताओं को ऑनलाइन रसीद दी जाएगी।
यह रसीद केवल श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा ही जारी की जा सकती है, इसमें डिजिटल सिग्नेचर और बार कोड दिया गया है। जिससे इसकी डुप्लीकेट कॉपी न तैयार की जा सके।