फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram city Ayodhya gives energy to the whole world: Anoop Jalota

पूरे विश्व को ऊर्जा देती है राम नगरी अयोध्या: अनूप जलोटा

Sat, 01 Apr 2023 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 01 Apr 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Ram city Ayodhya gives energy to the whole world: Anoop Jalota
सोहावल के श्री शक्ति पीठ मुबारगंज में भजन की प्रस्तुति देते भजन सम्राट अनूप जलोटा।-संवाद
अयोध्या। जन-जन के राम रामायण कॉन्क्लेव के समापन में शुक्रवार को सरयू तट पर भजन सम्राट अनूप जलोटा के भजनों की सरिता में श्रोता डुबकी लगाते नजर आए। भजन संध्या का शुभारंभ करने से पहले अनूप जलोटा ने कहा कि मैं ऐसे स्थान पर गाने जा रहा हूं जिसकी चर्चा आज सारे संसार में हो रही है। यह एक ऐसा स्थान है जो पूरे विश्व को ऊर्जा देती है। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था ओमकारा उभरते कलाकारों को सामने लाने का काम कर रही है। हमारे इस अभियान को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से पूरा सहयोग मिल रहा है। हमने अभी गोरखपुर से 12 कलाकार चुने हैं। इसी तरह अयोध्या सहित अन्य स्थानों से भी उभरते कलाकारों को मंच देने का काम किया जाएगा। इसके बाद अनूप जलोटा ने जब अपने भजनों की प्रस्तुति देनी शुरू की तो राम कथा पार्क का पूरा पंडाल जय श्री राम के उद्गोष से गूंज उठा। ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन...भजन से उन्होंने सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत की। अनूप जलोटा के साथ-साथ मौजूद शुरू तापी उनके साथ इस भजन को गाने लगे। इसके बाद उन्होंने अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम... सहित एक के बाद एक चुनिंदा प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ लवकुश द्विवेदी ने अनूप जलोटा का स्वागत किया। कार्यक्रम में डीएम नीतीश कुमार, एआरटीओ ऋतु सिंह, डॉ.सुनीता शास्त्री, आशीष मिश्रा, तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed