{"_id":"574891114f1c1b2f2d692ead","slug":"priti-wants-to-be-become-ias","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस बनना चाहती बीएड मेरिट में आई प्रीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस बनना चाहती बीएड मेरिट में आई प्रीति
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Fri, 27 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
टॉपर प्रीति को मिठाई खिलाते परिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के छोटे से गांव में रहकर प्रीति पांडेय ने प्रदेश की बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में पांचवां स्थान और लड़कियों में टॉप किया है। सफलता से खुश हो प्रीति ने कहा कि वह बीएड करके प्रशासनिक सेवा में जानना चाहती है न कि शिक्षिका बनना चाहती है।
कहा कि मेरी तमन्ना आईएएस बनने की है। इस सफलता से जिले के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। पूरा बाजार ब्लॉक के छोटे से गांव रहीमपुर दुगवा की प्रीति ने सूबे में लड़कियों में प्रथम स्थान हासिल कर जिले को गौरवान्वित कर दिया है।
शुक्रवार को जारी हुए परीक्षा परिणाम में प्रीति की सफलता के बारे में जैसे ही परिवारीजनों को जानकारी हुई, खुशी का माहौल छा गया। दादा पारसनाथ पांडेय व दादी सरला पांडेय ने प्रीति को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
प्रीति के पिता गिरेंद्र प्रताप पांडेय सीमा सुरक्षा बल में इंसपेक्टर है तो माता तारा पांडेय गृहणी हैं। प्रीति का एक भाई है जो कानपुर में बीटेक कर रहा है। प्रीति ने हाईस्कूल में 62 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 79 फीसदी अंक हासिल किए थे।
प्रीति ने हाईस्कूल और इंटर ललिता शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज रोशननगर से किया जबकि स्नातक गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज उसरू से किया। स्नातक में प्रीति को 62 प्रतिशत अंक हासिल हुए थे। प्रीति ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया।