फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Police chased away students of Saket College

साकेत महाविद्यालय के छात्रों को पुलिस ने खदेड़ा

Fri, 29 Jan 2021 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Police chased away students of Saket College
अयोध्या-साकेत महावद्यिालय के प्रवेश गेट पर तैनात पुलिस बल - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर गुरुवार को भी लगातार दूसरे दिन छात्रों ने साकेत महाविद्यालय में हंगामा काटा। बड़ी संख्या में छात्र नारेबाजी करते हुए रैली निकालने की कोशिश करने लगे, जब स्थिति अराजक होने लगी तो पुलिस ने भी हल्का बल प्रयोग करते हुए छात्रों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन

साकेत के छात्रों ने बुधवार को चुनाव की मांग को लेकर रोड जाम कर प्रदर्शन किया था। गुरुवार को भी बड़ी संख्या में छात्र साकेत महाविद्यालय के प्रवेश द्वार पर एकत्र हो गए और नारेबाजी करते हुए अतिशीघ्र चुनाव कार्यक्रम घोषित करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

इसी बीच जब छात्रों ने रैली निकालने की कोशिश की तो पुलिस बल ने लाठियां पटकते हुए छात्रों को खदेड़ दिया। सीओ अयोध्या राजेश राय ने बताया कि चुनाव की मांग को लेकर गुरुवार को छात्रों ने अराजकता फैलाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें लगातार समझाने का प्रयास किया जाता रहा है। इस समय महाविद्यालय में बैक पेपर की परीक्षाएं भी चल रही हैं। छात्रों के हंगामे के चलते परीक्षा प्रभावित हो रही है। वर्तमान में धारा-144 भी लागू है, जब छात्रों ने उल्लंघन करते हुए रैली निकालने का प्रयास किया तो मजबूरन उन्हें खदेड़ना पड़ा।
बताया कि चुनाव कराने के लिए उच्च अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। साकेत महाविद्यालय में चुनाव कराने की मांग को लेकर गुरुवार को हंगामा करने वाले पांच छात्रों का चालान कर दिया गया है।
हंगामा कर रहे छात्रों को पुलिस ने जब खदेड़ा तो भागने के दौरान गिरने से छात्र श्रीकांत यादव को सिर व हाथ में चोटें आई हैं। घायल छात्र ने कहा कि पुलिस की लाठी से नहीं, बल्कि भागते समय गिरने से सिर फूट गया।

कैंट प्रभारी सुरेश पांडेय ने बताया कि अयोध्या पुलिस द्वारा पांच छात्रों हार्दिक यादव, दीपक यादव, अनीश गुप्ता, अंकित सिंह व अजय मिश्र को पकड़कर कैंट थाने में लाया गया था, जहां से उनका शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।

अयोध्या-साकेत महाविद्यालय से छात्रो को खदेड़ते पुलिसकर्मी

अयोध्या-साकेत महाविद्यालय से छात्रो को खदेड़ते पुलिसकर्मी- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-साकेत महाविद्यालय से छात्रो को खदेड़ते पुलिसकर्मी

अयोध्या-साकेत महाविद्यालय से छात्रो को खदेड़ते पुलिसकर्मी- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed