फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Police caught the couple going to commit suicide for disturbing the peace

आत्महत्या करने जा रहे दंपति को पुलिस ने शांति भंग में पकड़ा

Sat, 03 Jul 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Police caught the couple going to commit suicide for disturbing the peace
अयोध्या। जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में न्याय न मिलने से आहत व परेशान होकर रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने जा रहे एक दंपति व उसके बच्चे को मौके पर पहुंची पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दंपत्ति का आरोप है कि उन्होंने अपनी जमीन बेची है, उनके विरोधी इस जमीन पर कब्जा नहीं करने दे रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी उनकी परेशानी की सुनवाई तक नहीं हो रही। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है उक्त जमीन दंपति के नाम नहीं बल्कि उनके चाचा के नाम है। पुलिस ने दंपति के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के रमना इलाके में रहने वाले गणेश चौरसिया का कहना है कि उनके घर के पास स्थित अपनी एक जमीन को उन्होंने सरयू बिहार कालोनी निवासी गौरव को बेची थी। वहीं इसी जमीन को उनके चाचा के लड़के ने सब्जी मंडी निवासी मोइनुद्दीन के हाथों बेच दी थी। उन्होंने इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गयी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

इससे तंग आकर ही वह अपनी पत्नी अनीता व बच्चे के साथ आत्महत्या करने को विवश हुआ। दूसरी तरफ अलीगढ़ चौकी प्रभारी सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि उक्त जमीन गणेश के चाचा के नाम है, उन्होंने अपनी जमीन को बेचा है, गणेश ने भी इस जमीन को अपना बता कर बेच दिया। आत्महत्या की खबर की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को उक्त दंपति विवादित भूमि पर ही मिला। जहां से उन्हें कोतवाली ला कर शांति भंग की आशंका में चालान कर हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed