{"_id":"58b9a0a24f1c1bf0798310b8","slug":"passed-away-bahurani-of-the-state-of-kpradih","type":"story","status":"publish","title_hn":"खपराडीह स्टेट की बहूरानी का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खपराडीह स्टेट की बहूरानी का निधन
फैजाबाद
Updated Fri, 03 Mar 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
रािगनी सिंह (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के बीकापुर तहसील क्षेत्र स्थित खपराडीह स्टेट के राजा कुंवर आनंद सिंह की धर्मपत्नी बहूरानी रागिनी सिंह (60) का शुक्रवार की भोर लखनऊ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह हृदय रोग से पीड़ित थी।
तीन दिन पूर्व तबीयत बिगड़ने पर बहूरानी को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की भोर उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। बहुरानी का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह जब खपराडीह स्टेट लाया गया तो करुण क्रंदन से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
अश्रुपूरित नेत्रों से क्षेत्र के लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। उनका अंतिम संस्कार अयोध्या स्थित सरयू नदी के तट पर किया गया। पति कुंवर आनंद सिंह ने मुखाग्नि दी। जहां उनके पुत्र अभिमन्यु सिंह, छोटे राजा कुंवर जय सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।