फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Paramahamsa broke fast

परमहंस ने तोड़ा आमरण अनशन

Wed, 09 Oct 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Paramahamsa broke fast
अयोध्या। एक वायरल वीडियो के आधार पर मुस्लिम पक्षकार हाजी महबूब पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग को लेकर 6 अक्तूबर से अनशन पर बैठे तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने मंगलवार को प्रशासन के आश्वासन पर अनशन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

सीओ अयोध्या अमर सिंह ने दूध पिलाकर परमहंस का अनशन समाप्त कराया। परमहंस दास ने कहा कि प्रशासन ने निष्पक्षता से जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मुझे प्रशासन पर विश्वास है इसलिए मेरे तहरीर पर रिसीविंग देने के बाद मैं अनशन तोड़ रहा हूं।
विज्ञापन

एक निजी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो वायरल हो गया था। इसी के आधार पर परमहंस ने हाजी महबूब पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिनों तक मुकदमा दर्ज न किए जाने से नाराज परमहंस ने आमरण अनशन शुरू कर दिया था। फिलहाल कार्रवाई के आश्वासन पर परमहंस ने अनशन तोड़ दिया है।
सीओ अयोध्या अमर सिंह ने कहा है कि परमहंस द्वारा तहरीर मिली है जिसमें जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कोतवाली प्रभारी सुरेश पांडेय, भाजपा नेता आकाशमणि त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed