फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Organization run by SP minister sacked

सपा से बर्खास्त मंत्री चला रहे संगठन

Wed, 02 Nov 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 02 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Organization run by SP minister sacked
सपा दफ्तर में बैठक करते वन राज्यमंत्री पवन पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने अयोध्या विधायक व सूबे के वन राज्यमंत्री तेज नारायण पांडेय पवन को भले ही पार्टी से बर्खास्त कर दिया हो, मगर स्थानीय इकाई उनके साथ खड़ी है। यहीं नहीं पवन बाकायदा मीटिंग बुला रहे और पदाधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं।
विज्ञापन


सैफई कुनबे में छिड़े सत्ता संग्राम में एक सप्ताह पहले वन राज्य मंत्री तेज नारायण को सपा एमएलसी आशु मलिक को पीटने के आरोप में प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल ने पार्टी से बर्खास्त कर दिया था। हालांकि मुख्यमंत्री ने अभी भी मंत्री पद से पवन की छुट्टी नहीं की है। यहां भी जिला इकाई पवन के साथ खड़ी नजर आ रही है।
विज्ञापन


इससे एक संदेश और जाता है कि प्रदेश अध्यक्ष यहां पर काफी कमजोर पड़ गए हैं। यदि उनका ताप बरकरार रहता तो किसी पदाधिकारी की इतनी हिम्मत नहीं होती कि वह बर्खास्तगी के आदेश की नाफरमानी करता। फिलहाल लोहिया भवन को पहले की ही तरह पार्टी से बर्खास्त मंत्री चला रहे हैं और को जरूरी दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत सपा जिलाध्यक्ष जयशंकर पांडेय का कहना है कि किसी पार्टी का कार्यालय सार्वजनिक स्थल होता है। सौ में से एक निकाल दीजिए तो वह 99 हो जाता है। ऊपर बड़े लोग है जो लड़ रहे हैं, हम तो छोटे लोग हैं। एक-एक कार्यकर्ता को जोड़ते हैं तभी ताकत का निर्माण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed