{"_id":"60aa98848ebc3e115504c80c","slug":"opt-of-ent-and-eye-department-will-start-in-district-hospital-faizabad-news-lko579291433","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में शुरू होगी ईएनटी व नेत्र विभाग की ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में शुरू होगी ईएनटी व नेत्र विभाग की ओपीडी
विज्ञापन
अयोध्या। ब्लैक फंगस के मरीजों की निगरानी व इससे संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल में अब ईएनटी व नेत्र रोग विभाग की ओपीडी सेवाएं प्रारंभ करने की तैयारी की जा रही है। शासन से निर्देश प्राप्त होने के बाद जिला अस्पताल में अनुपालन कराया जा रहा है।
कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद जिले के सभी अस्पतालों में समस्त प्रकार की ओपीडी सेवाएं रोक दी गई हैं, सिर्फ आकस्मिक सेवाएं ही संचालित हैं। इन दिनों प्रदेश के विभिन्न जिलों में कोविड मरीजों में ब्लैक फंगस के मामले सामने आ रहे हैं। ओपीडी सेवाएं बाधित होने से इन मरीजों की निगरानी नहीं हो पा रही है।
इसलिए सरकार ने जिला अस्पताल में नाक, कान, गला व नेत्र रोग विभाग की ओपीडी अविलंब शुरू करने का फरमान जारी किया है। संबंधित विभाग के चिकित्सक कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ओपीडी में बैठेंगे। मरीजों की निगरानी करते हुए ब्लैक फंगस जैसे लक्षण मिलने पर उनका उपचार करेंगे।
विज्ञापन
शासन से पत्र प्राप्त होने के बाद अनुपालन कराने की तैयारी जिला अस्पताल में शुरू हुई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि ईएनटी व नेत्र विभाग की ओपीडी सेवाएं प्रतिदिन एुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित करने का आदेश जारी किया गया है। अनुपालन के लिए जिला अस्पताल के सीएमएस को अग्रसारित किया गया है।