{"_id":"5d2a14778ebc3e6cce127d75","slug":"one-arrest-in-fraud-faizabad-news-lko470529031","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 लाख के धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 लाख के धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवई। पैसे दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से रुपये हड़पे वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर 72 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। शिकायत पर पुलिस ने अक्तूबर 2018 में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उस पर फर्जी कंपनी चलाने का आरोप है।
सीओ रुदौली डॉ. धर्मेंद्र यादव ने बताया कि बाराबंकी जनपद के असंद्रा थाना अंतर्गत सिननी संडवा गांव निवासी रामसूरत और उमाशंकर निवासी रसूलपुर मजरे कुशहरी थाना मवई ने अक्तूबर 2018 में मवई थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
पीड़ितों का आरोप था कि मवई थाना क्षेत्र के ही रानेपुर गांव निवासी पवन कुमार ने बीमा करने और दोगुना रुपये वापस देने के नाम पर उनके 72 लाख रुपये हड़प लिए हैं।
विज्ञापन
काफी दिनों तक कोई सही कागज नहीं देने पर जब उनसे पैसे वापस मांगा गया तो वह मारपीट पर आमादा हो गए। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की।
सीओ ने बताया कि आरोपी को नेवरा टेंपो स्टैंड से शुक्रवार रात उपनिरीक्षक संजय कुमार व सिपाही भालचंद ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। आरोपी पर धोखाधड़ी के दो केस दर्ज हैं।