{"_id":"6a9ec030777166363905dc1a","slug":"ayodhya-cm-yogi-to-honour-15-000-anganwadi-workers-and-gift-schemes-worth-crores-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: 15 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान करेंगे सीएम योगी, करोड़ों की योजनाओं की देंगे सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: 15 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान करेंगे सीएम योगी, करोड़ों की योजनाओं की देंगे सौगात
Mon, 07 Sep 2026 07:16 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 07 Sep 2026 07:16 PM IST
सार
सीएम अयोध्या में करीब तीन घंटे रहेंगे। वे दोपहर 2:50 बजे जीआईसी मैदान पहुंचेंगे, यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। शाम 4:00 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर रहने के बाद वे हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या में करीब 15 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान करेंगे। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में होगा। अयोध्या मंडल की 12 से 15 हजार कार्यकर्ताएं इस कार्यक्रम में शामिल होंगी।
विज्ञापन
सीएम अयोध्या में करीब तीन घंटे रहेंगे। वे दोपहर 2:50 बजे जीआईसी मैदान पहुंचेंगे, यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। शाम 4:00 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर रहने के बाद वे हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।
विज्ञापन
शाम करीब 5:00 बजे वे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। शाम करीब पांच बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के लिए है। इसमें विभागीय मंत्री और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। राशन वितरण का कार्य देख रही स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी भाग लेंगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अयोध्या कैंट और अयोध्या धाम में मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के व्यापक इंतजाम किए हैं। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह समारोह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्पण और सेवा को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।