{"_id":"60bd14718ebc3e5ddf0f8ad9","slug":"nominations-for-three-village-head-six-bdc-and-3576-gram-panchayat-member-posts-faizabad-news-lko58128165","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ग्राम प्रधान, छह बीडीसी व 3576 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर हुए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ग्राम प्रधान, छह बीडीसी व 3576 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर हुए नामांकन
विज्ञापन
अयोध्या। पंचायत उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को रिक्त तीन ग्राम प्रधान, छह क्षेत्र पंचायत सदस्य, 3576 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई है।
इसके साथ ही नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। खबर लिखे जाने तक ब्लॉकों पर नामांकन पत्रों की जांच में कर्मचारी उलझे हुए थे। देररात तक नामांकन पत्रों की जांच पूरी होगी। इसके बाद प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी।
पंचायत उपचुनाव में नामांकन को लेकर रविवार सुबह से ही ब्लॉकों पर गहमा-गहमी का माहौल रहा। खासतौर से जिन ब्लॉकों में प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन होने थे, वहां भीड़ कुछ ज्यादा रही।
विज्ञापन
प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र रिटर्निंग अफसरों के सामने दाखिल किए। देरशाम पांच बजे तक यह प्रक्रिया चल रही थी। नामांकन दाखिला के बाद नामांकन पत्रों की जांच का कार्य भी रविवार को ही शुरू कर दिया गया।
जिसके चलते जिला मुख्यालय को अब तक दाखिल नामांकन पत्रों का आंकड़ा पूरी तरह उपलब्ध नहीं हो पाया है। बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार बीकापुर विकासखंड मुख्यालय पर बनाए गए अलग-अलग काउंटर पर सुबह नामांकन पत्रों के जमा करने की प्रक्रिया शुरू हुई।
नामांकन पत्रों को जमा करने के लिए न्याय पंचायत वार अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। कुछ काउंटरों पर नामांकन पत्र जमा करने वालों की लाइन और भीड़ दिखाई पड़ी। जबकि, कहीं काउंटर पर इक्का-दुक्का उम्मीदवार ही नामांकन पत्र जमा करने पहुंचे।
तमाम आवेदक निर्वाचित ग्राम प्रधानों और उनके परिवार के लोगों के साथ नामांकन पत्र जमा करने आए थे। कई काउंटर पर नामांकन पत्र जमा करने के लिए भीड़ होने के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता हुआ भी नहीं दिखाई पड़ा।
बीकापुर विकासखंड क्षेत्र में कुल 75 ग्राम पंचायत में शामिल हैं, लेकिन ग्राम पंचायत सदस्यों की पर्याप्त संख्या न होने के कारण कोरम के अभाव में सिर्फ 31 ग्राम पंचायतों में ही पंचायत का गठन हो सका है, जहां के ग्राम प्रधानों द्वारा शपथ ली गई है।
जबकि ग्राम पंचायत सदस्यों की पर्याप्त संख्या न होने कारण 43 असंगठित ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में रिक्त पड़े ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है।
जिससे असंगठित ग्राम पंचायतों को संगठित किया जा सके। विकासखंड की शेरपुर ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान की परिणाम आने के पूर्व मौत हो जाने से यहां भी मतदान प्रक्रिया शुरू की गई है।
निर्वाचन अधिकारी जय नाथ गुप्ता ने बताया कि विकासखंड की ग्राम पंचायतों में कुल 449 वार्ड में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए निर्वाचन होना है। जिसमें 407 वार्ड में एक-एक ही नामांकन पत्र दाखिल होने से इनका निर्विरोध निर्वाचन होना तय हो गया है।
जबकि 24 ग्राम पंचायत सदस्य पद के वार्ड में दो-दो लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया गया है और आठ सीटें रिक्त हैं। इसके अलावा शेरपुर ग्राम पंचायत के लिए प्रधान पद की सीट रिक्त होने से यहां ग्राम प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार अमानीगंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बकौली एवं हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर ग्रंट से क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन हुआ।
इसके अलावा तीनों ब्लॉक क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों के रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए भी दावेदारों द्वारा अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
जिसके तहत अमानीगंज ब्लॉक क्षेत्र की 73 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य के 173 पदों के सापेक्ष कुल 185 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।
इनमें 161 पदों पर मात्र एक-एक ही नामांकन पत्र दाखिल किए जाने से इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिउ ग्राम पंचायत बकौली 23 से सामान्य महिला के लिए आरक्षित पद हेतु तीन महिला उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया है।
मिल्कीपुर ब्लॉक क्षेत्र की 77 ग्राम पंचायतों के 292 रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पदों के सापेक्ष 351 दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं।