फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   murder

किसान की गोली मारकर हत्या, शव सरयू किनारे बालू में दबाया

Sun, 17 May 2020 08:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
murder
पूरा बाजार। महाराजगंज थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत हथिलाही गांव के निवासी मंसाराम यादव उर्फ साधु (60) की गोली मारकर हत्या के बाद शव को सरयू नदी किनारे बालू में दबा दिया गया। पुलिस ने छह दिन से लापता साधु के हत्या में शामिल आरोपी को पकड़ने के बाद शव को रविवार दोपहर बाद बरामद कर लिया है। हत्या में कई लोगों के शामिल होने की आशंका है, पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मृतक मंसाराम के पुत्र गोलू ने बताया कि वे माझा मूडाडीहा में बहुत पहले से रहकर खेती का कार्य करते थे। जब उनका छह दिन से पता नहीं चला तो राजेपुर निवासी गणेश यादव ने फोन करके घर पर सूचना दी। इसके बाद चार दिन तक खोजबीन की गई, नहीं मिले तो दो दिन पहले थाना महाराजगंज को गुमशुदगी की तहरीर दी गई।
विज्ञापन

पुलिस चौकी पूरा बाजार के चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई थी। पता चला कि मृतक आखिरी बार गांव अनसिन बरवा थाना गोसाईगंज निवासी महेश वर्मा व कुछ अन्य लोगों के साथ खेत के आस-पास दिखा था, पुलिस ने महेश वर्मा को पकड़कर पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हुआ। उसकी निशानदेही पर माझा में नदी किनारे बालू में दबाई गई साधु की लाश रविवार को बरामद कर ली गई। उसके शरीर पर गोली लगने के निशान बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महाराजगंज श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि आरोपी महेश वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक अवैध बंदूक भी बरामद हुई है, जो चोरी की बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि पूछताछ में महेश वर्मा ने अपने साथियों के साथ हत्या में शामिल होना स्वीकार किया है। बताया कि हत्या में और लोग शामिल थे, जिन्हें शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने लाश को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उधर, गोसाईगंज थानाक्षेत्र जनसेवा ग्राहक केंद्र के संचालक से एक लाख रुपये की लूट के मामले में भी पुलिस ने दो लुटेरे को किशुनीपुर नहर के पास से गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट के 25 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। तीन दिन पहले थाना क्षेत्र के ही दिलासीगंज रोड पर लूट की घटना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed