{"_id":"5ea5caeae914e9d544ca9c5ffcdefd50","slug":"msudha-and-rudauli-general-category-reserved-for-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसौधा व रुदौली सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसौधा व रुदौली सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
रविवार रात जिले के 11 ब्लॉक प्रमुखों के पद की आरक्षण सूची के साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों के वार्डों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई।
जिला पंचायत राज विभाग से जारी सूची के मुताबिक क्षेत्र पंचायत सोहावल, तारुन, बीकापुर, मयाबाजार व मवई अनारक्षित पुरुष की श्रेणी में हैं।
जबकि पूराबाजार हरिजन और हैरिंग्टनगंज हरिजन महिला के लिए आरक्षित की गई है। इसी तरह मिल्कीपुर पिछड़ा वर्ग महिला और अमानीगंज पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित बताई गई है। मसौधा व रुदौली सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हैं।
पंचायत राज विभाग ने जिले के सभी 11 विकास खंडों के क्षेत्र पंचायत सदस्यों के वार्डों की आरक्षण सूची भी जारी कर दी है। सभी विकास खंड क्षेत्रों की सीटों के आधार पर निर्धारित मानक के मुताबिक लगभग 21 फीसदी सीटें अनुसूचित जाति/जनजाति, 27 फीसदी अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
जिले में एक हजार से ज्यादा क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या है। पंचायत राज विभाग रविवार रात तक जिले के सभी 11 विकास खंड के 43 जिला पंचायत सदस्यों के वार्डों की आरक्षण सूची को जारी नहीं कर सका।
विज्ञापन
विकास भवन में इस आरक्षण सूची को अंतिम रूप दिए जाने के लिए अफसर से कर्मचारी तक मशक्कत कर रहे हैं। बताया गया कि देर रात तक जिला पंचायत सदस्यों के वार्डों की आरक्षण सूची जारी होने की संभावना है।
जिला पंचायत राज अधिकारी एके सिंह ने बताया कि सभी ब्लॉक प्रमुखों के पदों के आरक्षण घोषित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों के वार्डों की आरक्षण सूची भी जारी कर दी गई है।
जिला पंचायत सदस्यों के वार्डों की आरक्षण सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह देर रात तक या सुबह तक जारी हो सकती है।