फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Meritorious people got excited after getting tablet, medal and citation

Ayodhya News: टैबलेट, मेडल व प्रशस्ति पत्र पाकर चहक उठे मेधावी

Thu, 15 Jun 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 15 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Meritorious people got excited after getting tablet, medal and citation
सिविल लाइंस स्थित गांधी सभागार में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को किया सम्मानित।-संवाद
गांधी भवन सभागार में सांसद, विधायकगण, महापौर, जिप. अध्यक्ष व डीएम ने मेधावियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

अयोध्या। मंडलायुक्त कार्यालय में स्थित गांधी सभागार में बुधवार सुबह हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 22 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट, मेडल, प्रशस्ति पत्र मिला तो उनके चेहरे खिल उठे। सांसद लल्लू सिंह, विधायकगण वेद प्रकाश गुप्त, रामचंदर यादव, डॉ. अमित सिंह चौहान, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार के हाथों मिले सम्मान से मेधावियों के अभिभावकों का भी सिर गर्व से ऊंचा हो गया। मौका था माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जिले के मेधावियों को सम्मानित करने का।समारोह का शुभारंभ सांसद और नगर विधायक ने दीप जलाकर किया। उसके बाद सभी विद्यार्थियों को एक-एक कर मंच पर आमंत्रित किया। सबसे पहले उन्हें माला पहनाई गई, उसके बाद उन्हें टैबलेट, मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। साथ ही उन्हें प्रतीकात्मक रूप से चेक भी दिया गया। सभी जनप्रतिनिधियों ने मेधावियों के सिर पर हाथ रख उन्हें आशीर्वाद दिया। इन मेधावियों में हाईस्कूल के 13, इंटरमीडिएट के छह विद्यार्थी थे जिन्होंने प्रदेश के टॉपर्स की सूची में अपना स्थान बनाया है। साथ ही जिले की सूची में अपना स्थान बनाने वाले इंटर के तीन विद्यार्थी शामिल रहे।
वहीं, इंटर के एक, हाईस्कूल के दो व संस्कृत बोर्ड के तीन मेधावियों को लखनऊ के लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित कर अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सांसद लल्लू सिंह ने मेधावियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इन बच्चों ने अयोध्या का नाम रोशन किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के 22 व माध्यमिक संस्कृत बोर्ड के तीन विद्यार्थियों ने प्रदेश की सूची में अपना स्थान बनाया है। इस अवसर पर उप शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल आनंद कर पांडेय, जीजीआईसी अयोध्या की प्रधानाचार्य कुसुम लता समेत विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक व अभिभावकगण मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रदेश के मेधावियों के खाते में पहुंचे एक लाख
प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाले हाईस्कूल के 15, इंटरमीडिएट के सात व संस्कृत बोर्ड के तीन मेधावियों के प्रोत्साहन के लिए उनके बैंक खातों में पहले ही डीबीटी के माध्यम से एक लाख रुपये की धनराशि डाल गई थी। इसके अलावा जिले स्तर पर सम्मानित होने वाले इंटर के तीन विद्यार्थियों के बैंक खातों में 31 हजार रुपये की धनराशि डाली गई। इन सभी मेधावियों को एक-एक टेबलेट, प्रशस्ति पत्र व मेडल भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ने होनहारों का बढ़ाया हौसला
अयोध्या। प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाले मेधावियों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से भी सम्मानित किया गया। जिले के सभी 22 मेधावियों को अमर उजाला का मेधावी सम्मान मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसके साथ ही ज्ञानवर्धक पुस्तकों का एक-एक सेट भी प्रदान किया गया। समारोह में मौजूद सांसद, विधायकगण, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष और जिलाधिकारी समेत सभी ने मेधावियों का सम्मान करते हुए अमर उजाला के इस कार्य की सराहना की। मेधावियों और उनके अभिभावकों ने भी अमर उजाला का आभार जताया। संवाद

प्रदेश की सूची में शामिल ये मेधावी हुए सम्मानित
हाईस्कूल
छात्र का नाम-विद्यालय-प्रतिशत
दीक्षा गुप्ता-कनौसा गर्ल्स इंटर कॉलेज-97
कृतिका श्रीवास्तव-कनौसा गर्ल्स इंटर कॉलेज- 97
समीक्षा तिवारी-कनौसा गर्ल्स इंटर कॉलेज-97
ममता यादव-कनौसा गर्ल्स इंटर कॉलेज-96.83
हिरदेश भट्ट-श्रीरामलखन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मीरमऊ-96.83
अनन्या द्विवेदी-कनौसा गर्ल्स इंटर कॉलेज-96.67
दृष्टि मानचंद-कनौसा गर्ल्स इंटर कॉलेज-96.67
हीर सचदेवा-कनौसा गर्ल्स इंटर कॉलेज-96.67
अंशिका चौहान-आरबी एकादमी हंसपुर-96.67
विशाल वर्मा-ग्रामोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फखरपुर-96.67
भूमिका कश्यप-कनौसा गर्ल्स इंटर कॉलेज-96.50
फलक जहरा-कनौसा गर्ल्स इंटर कॉलेज-96.50
अनुराग-देश दीपक आदर्श इंटर कॉलेज बीकापुर-96.50
--------
इंटरमीडिएट
दिया लक्ष्मी प्रजापति-कनौसा गर्ल्स इंटर कॉलेज-96.20
ईशान्या द्विवेदी-कनौसा गर्ल्स इंटर कॉलेज-96.20
साक्षी-महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज बीकापुर-96.20
प्रतिभा यादव-महाराजा इंटर कॉलेज अयोध्या-95.80
अवनीश मिश्रा-ग्रामोदय इंटर कॉलेज रामपुर सर्धा-95.80
वैष्णवी उपाध्याय-देश दीपक आदर्श इंटर कॉलेज बीकापुर-95.60

जनपद स्तर पर सम्मानित होने वाले इंटर के मेधावी
आकाश वर्मा-वीनस इंटर कॉलेज मीतनपुर-95.20
प्रतिभा तिवारी-कनौसा गर्ल्स इंटर कॉलेज-94.60
शशांक मोदनवाल-राज माधव इंटर कॉलेज जलालपुर माफी-94.60

सिविल लाइंस स्थित गांधी सभागार में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को किया सम्मानित।-संवाद

सिविल लाइंस स्थित गांधी सभागार में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को किया सम्मानित।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed