फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mahashankhnad Yatra will leave July 31

31 जुलाई को रामनगरी से निकलेगी महाशंखनाद यात्रा

Sat, 27 Jul 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Mahashankhnad Yatra will leave  July 31
अयोध्या। रामनगरी से 31 जुलाई को रघुवंश संकल्प सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में महा शंखनाद यात्रा निकलेगी। ये यात्रा छह वर्ष तक देश के कोने-कोने में भ्रमण कर सवा लाख पौधे रोपेगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही जगह-जगह शिविर लगाकर शंखनाद, गोष्ठी, कथा व प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। यात्रा का समापन 2025 में प्रयागराज में भव्यता से किया जाएगा।
ये जानकारी पत्रकारों को देते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत दिलीप दास ने बताया कि शंखनाद यात्रा के माध्यम से पूरे देश में सवा लाख औषधीय पौध रोपने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

महंत दिलीप दास ने बताया कि प्रतिदिन 51 पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों का रोपण ही नहीं किया जाएगा बल्कि प्रत्येक पौधे को एक व्यक्ति द्वारा गोद भी लिया जाएगा ताकि इनका संरक्षण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिशंकरी, पंचवटी वृक्षों का रोपण जगह-जगह करने की तैयारी है। इसके अतिरिक्त देश के कोने-कोने में स्थान-स्थान पर शिविर लगाकर वृक्षों की उपयोगिता लोगों को बताई जाएगी।
उन्होंने कहा कि शंखनाद चिकित्सा, अध्यात्म एवं आयुर्वेद विज्ञान की दृष्टि से अत्यंत फलदायी है। चिकित्सा विज्ञान की दृष्टि से देखें तो शंखनाद करने वालों को गले व फेफड़े के रोग नहीं होते। शंखनाद से चेहरे, श्वांस तंत्र, श्रवण तंत्र तथा फेफड़ों का व्यायाम होता है। अध्यात्म में भी शंख को आयु वर्द्धक व समृद्धि दायक बताया गया है।

वास्तु दोष, पितृ दोष, ग्रह शांति के लिए भी शंखनाद अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने बताया कि यात्रा के शुभारंभ पर 31 जुलाई को दंतधावन कुंड पर पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed