फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Locks on power offices, thousands of houses go off

Ayodhya News: बिजली दफ्तरों पर ताले, हजारों घरों की बत्ती गुल

Fri, 17 Mar 2023 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 17 Mar 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Locks on power offices, thousands of houses go off
अयोध्या। बिजली कर्मचारियों के संयुक्त कार्य बहिष्कार का भारी असर बृहस्पतिवार को साफ नजर आया। जिले के दर्जनों गांवों में किसी न किसी कारण से बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। इससे हजारों घरों में अंधेरा छा गया। ऊर्जा निगम के अधिकांश दफ्तरों में ताले लटक गए। उधर, कर्मचारियों ने धरना देकर एलान किया कि रात दस बजे से 72 घंटे की हड़ताल के दौरान कोई काम नहीं होगा।
विज्ञापन


विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आहवान पर बृहस्पतिवार को प्रदेश व्यापी कार्य बहिष्कार हुआ। इसमें अयोध्या में ऊर्जा निगम के गांव से लेकर देहात तक अधिकांश दफ्तरों पर ताले लटक गए। केवल अधिकारियों ने किसी बहाने से अपने कार्यालय खोले रखे, लेकिन वे भी भीतरखाने आंदोलन के समर्थन में रहे। इस तरह से पूरा काम काज बुरी तरह प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर धरने को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार समझौते को पूरा नहीं कर रही है। इसलिए रात दस बजे से 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। धरने में संयोजक सूर्य प्रताप सिंह, डीपी सिंह, आएस पाल, मनोज मौर्या, आरएस मौर्या, अमित कुमार, लालचंद वर्मा, अमरदीप श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात से बढ़ेगा संकट
दो दिन के कार्य बहिष्कार से ही जिले में बिजली की आपूर्ति लड़खड़ा गई है। ऐसे में रात दस बजे से हड़ताल शुरू हो जाने पर नागरिकों के लिए संकट और बढ़ जाएगा। माना जा रहा है कि यही हाल रहा तो शहरी इलाकों में भी बिजली का भारी संकट नजर आएगा।

मिल्कीपुर तहसील में चरमराई बिजली आपूर्ति
कुमारगंज बाजार में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने से बाजारवासी अंधेरे में हैं। कार्य बहिष्कार के चलते इसकी मरम्मत नहीं हो पाई। तुलसमपुर फीडर के देवगांव में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने से 600 आबादी वाले उपभोक्ताओं के घरों में बिजली गुल हो गई।

इसी तरह अमानीगंज उपकेंद्र पर कोटिया फीडर पर मोहली, महुवा, राम नगर अमावा सूफी में करीब नौ हजार की आबादी अंधेरे में थी। हैरिंग्टनगंज सबस्टेशन के हरिनाथपुर, हैरिंग्टनगंज, मोतीगंज फीडर पर सप्लाई बाधित है। उपभोक्ताओं ने बताया कि हरिनाथपुर फीडर पर गुरुवार सुबह से ही बिजली गुल है।

उपभोक्ता परेशान, बिल भी नहीं हुए जमा
रुदौली में पूरे खान निवासी व्यापारी सुभाष गुप्ता ने बताया विद्युत उपकेंद्र रुदौली पर एसडीओ कार्यालय पर बिल जमा करने के लिए गए थे। बिल जमा नहीं हो सका। सुजागंज संतोष सिंह ने बताया वह भी बिल जमा करने गए लेकिन कार्यालय में ताला लगा होने की वजह से खाली लौट आए।

ग्रामीण इलाकों में बिजली का भारी संकट
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड रुदौली आरएस मौर्या ने बताया कि रात 10 बजे से विद्युत उपकेंद्र के सभी कर्मी हट जाएंगे। गुरुवार को कहीं भी बिल जमा नहीं हुआ। बाबा बाजार क्षेत्र के कई गांवों में भी छिटपुट खामियों के चलते अनेक गांवों में बिजली का संकट रहा।

बीकापुर में दफ्तरों पर ताले लटके रहे और केवल दो विद्युत कर्मी सबस्टेशन पर मिले। गोसाईंगंज में तारापुर सरैयायार व आउन फीडर में दोपहर से ही ब्रेकडाउन हो गया जिससे बिजली का संकट खड़ा हो गया। तारुन क्षेत्र में भी लोग फाॅल्ट की शिकायतें लेकर चक्कर काटते दिखे लेकिन अधिकारी कर्मचारी फोन तक नहीं उठा रहे थे।

भरत कुंड के मंदिरों में पसरा अंधेरा
मसौधा। विद्युत कर्मियों की हड़ताल से भरत जी की तपोभूमि नंदीग्राम भरतकुंड के आधा दर्जन से अधिक मंदिरों में अंधेरा है। भदरसा, जमूरतगंज और मसौधा बाजार के सैकड़ों दुकानदार और कुटीर को भी बिजली नहीं मिल पा रही है। कोई भी फाॅल्ट दुरुस्त नहीं हो पा रहे हैं।


विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन हड़ताल से बाहर
अयोध्या। विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के अयोध्या जोन के अध्यक्ष पंकज सेठ ने बताया कि उनके संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष से एमडी पंकज कुमार से कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर सकारात्मक वार्ता हो चुकी है। समाधान का आश्वासन मिला है। इसलिए उनका संगठन हड़ताल में शामिल नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed