फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Janaki jivan Patotsv with rituals celebrating

अनुष्ठानों के साथ मना जानकी जीवन का पाटोत्सव

Fri, 03 Mar 2017 10:10 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Fri, 03 Mar 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
Janaki jivan Patotsv with rituals celebrating
अयोध्या के दर्शन भवन में विराजमान भगवान जानकी जीवन का नवम पाटोत्सव पर सजी आकर्षक फूल बंगले की झांकी। - फोटो : अमर उजाला
आदिगुरु रामानंदाचार्य की तपस्थली दर्शन भवन में विराजमान भगवान जानकी जीवन का नवम् पाटोत्सव हवन-पूजन व विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के साथ शुक्रवार को संपन्न हो गया। मंदिर में विराजमान भगवान के फूल बंगले की भव्य झांकी सजाकर 108 बत्ती की आरती उतारी गई।
विज्ञापन


उत्सव का श्रीगणेश विराजमान भगवान का तुलसी व पुष्पों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सहस्रर्चन से हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीनर्वदेश्वर भगवान शंकर का रुद्राभिषेक किया गया। शाम को इस मौके पर त्रिवेणी धाम सत्संग मंडली जयपुर, राजस्थान की कीर्तन मंडली व संतों की मंडली ने संतों द्वारा जेवनार गायन की प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर श्रद्धालुओं ने फूलों की होली भी खेली। वृहद भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में संतों-महांतों एवं भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। महंत डॉ. ममता शास्त्री ने बताया कि भगवान जानकी जीवन का नवम् प्राकट्योत्सव वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में महांत कन्हैयादास रामायणी, म. लक्ष्मण दास, अधिकारी राजकुमार दास, म. बृजमोेहन दास, म. रामकुमार दास, म. बलरामशरण बापू, पुजारी रमेशदास, पुजारी राजूदास, संत एमबीदास, प. कृपानिधान तिवारी, अशोक कुमार मिश्र, बुद्धदेव शर्मा, इंदू बाला सिन्हा,  मुन्ना सिंह, सुरेश सिंह, महेश चंद झालानी, शंकर लाल खुटेटा, मनोज कुमार, भंवर लाल, जगदीश अग्रवाल सहित बिहार, राजस्थान व मध्य प्रदेश सहित विभिन्न प्रांतों के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed