{"_id":"581a26d04f1c1bad31436f0b","slug":"innocent-student-death-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप ने मासूम छात्रा को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप ने मासूम छात्रा को मारी टक्कर, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Wed, 02 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल से घर जा रही आठ वर्षीय छात्रा को तेज रफ्तार एक जीप ने टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी तेज थी कि छात्रा दूर जा कर गिरी और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते चालक जीप लेकर मौके से भाग निकला।
घटना के बाद लोगों में आक्रोश फेल गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार शाम करीब चार बजे भिटौरा गांव निवासी झगरू यादव की पुत्री रुचि यादव स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर जा रही है।
तभी महबूबगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार जीप ने बच्ची को जोर की टक्कर मारी। ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची उछलकर दूर जा गिरी। ग्रामीण दौड़ कर जब तक मौके पर पहुंचे तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। इस बीच मौका पाकर चालक जीप लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दुर्घटना करने वाली जीप को पहचान लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने पूरी घटना बताई। थाना प्रभारी शिवाजी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, अभी किसी की तहरीर नहीं मिली है, मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।