{"_id":"64dd1826ec42de11c70a1224","slug":"hospital-pathology-faizabad-news-c-97-1-ayo1002-1225-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मेडिकल कॉलेज में तीन दिन से ठप हार्मोन-थायराइड की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मेडिकल कॉलेज में तीन दिन से ठप हार्मोन-थायराइड की जांच
Thu, 17 Aug 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। दर्शननगर स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में तीन दिन से हार्मोन और थायराइड की जांच ठप है। निराश मरीजों को बाहर से जांचें करानी पड़ रही हैं।
मेडिकल कॉलेज में बायोकेमिस्ट्री लैब में लगी आर्किटेक मशीन बंद पड़ी है। बताया जा रहा है कि मशीन में कंट्रोल न होने की वजह से उसका संचालन नहीं हो पा रहा है। कंट्रोल एक लिक्विड फाॅर्म है, जो टेस्ट की रिपोर्ट को पुष्ट करता है। इस मशीन से हार्मोन, विटामिन, थायराइड, ट्रॉप आई व फेरेटिन आयरन प्रोफाइल जैसे टेस्ट होते हैं। जांच ठप होने के कारण न सिर्फ ओपीडी के मरीज निराश है बल्कि आईपीडी के मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आर्किटेक मशीन से एक बार में 60 जांच हो जाती है।
एलएफटी और केएफटी की जांच भी हुई थी प्रभावित
बायोकेमिस्ट्री लैब में ही लगी दो सेलेक्ट्रा मशीनें 14 अगस्त की शाम को गड़बड़ हो गई थीं। इस दौरान एलएफटी (लीवर फंक्शन टेस्ट) व केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट) की जांचें प्रभावित हो गई थीं। इन मशीनों से भी एक बार में 50 रिपोर्ट निकलती हैं। जांच ठप होने के बाद आईपीडी के मरीजों की रिपोर्ट 15 अगस्त की शाम को मिल सकीं, जबकि मशीन सही होने पर यह रिपोर्ट घंटों में मिल जाती है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि इंजीनियरों की कड़ी मेहनत के बाद एक मशीन चालू कर दी गई, जबकि दूसरी मशीन गुरुवार तक बनने की संभावना है।
आज सही हो जाएगी मशीन
जांच मशीन का कंट्रोल न होने के कारण जांचें प्रभावित हुई हैं। इधर लोड भी अधिक बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को मशीन चालू हो जाएगी।
- सत्यजीत वर्मा, प्रिंसिपल, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज