फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   hospital

जिला अस्पताल को मिली रेफ्रिजरेटेड सेंटीफ्यूज मशीन, डेंगू मरीजों को मिलेगा आराम

Sat, 31 Oct 2020 09:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
hospital
अयोध्या। जिला अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। यहां लंबे समय से खराब पड़ी प्लेटलेट्स बनाने वाली मशीन की मरम्मत तो नहीं हो सकी, लेकिन शासन से नई रेफ्रिजरेटेड सेंटीफ्यूज मशीन जिला अस्पताल में भेज दी गई है। अब डेंगू पीड़ितों के इलाज में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

इन दिनों डेंगू तेजी से पांव पसार रहा है। इसके इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में डेंगू वार्ड आरक्षित किया गया है। कमोवेश संसाधन तो मौजूद हैं, लेकिन इलाज में लगने वाली प्लेटलेट्स की व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन

डेंगू मरीजों की प्लेटलेट्स लगातार घटने की वजह से इसकी उन्हें सख्त जरूरत होती है। इसके लिए अस्पताल के ब्लड बैंक में एक रेफ्रिजरेटेड सेंटीफ्यूज मशीन तो स्थापित है, लेकिन वह लंबे समय से खराब चल रही है। कई बार प्रयास के बावजूद भी उसकी मरम्मत नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच शासन की ओर से इस मशीन की अनिवार्यता को देखते हुए एक नई मशीन जिला अस्पताल में भेजी गई है। जिला अस्पताल के पैथालॉजिस्ट डॉ फुजैल अंसारी ने बताया कि करीब 19.5 लाख की यह मशीन ब्लड बैंक में स्थापित की गई है। इससे रक्त के अवयव प्लाज्मा, प्लेटलेट्स व पीआरवीसी को अलग-अलग करके विभिन्न उपयोगों में लाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed