फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Hindu in Faizabad 85 per cent to 15 per cent Muslim

फैजाबाद में 85 फीसदी हिंदू तो 15 फीसदी मुसलमान

Wed, 26 Aug 2015 11:07 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Aug 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
जनसंख्या में सिख समुदाय की हिस्सेदारी 13 फीसदी तो इसाई 07 फीसदी हैं। जिले की सभी पांच तहसीलों में रुदौली में मुसलमानों की संख्या सर्वाधिक है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार से जारी धर्म आधारित जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक जिले की कुल जनसंख्या 24,70,996 है। इसमें शहरी व देहात क्षेत्र की आबादी शामिल है।

जिले में हिंदुओं की आबादी राष्ट्रीय औसत 79.8 से लगभग पांच फीसदी ज्यादा है। जिले में पुरुषों की जनसंख्या महिलाओं से लगभग 95 फीसदी ज्यादा है। पुरुषों की आबादी 10,70,624 तो महिलाओं की जनसंख्या 10,23,647 है।

जिले में हिंदुओं के बाद सर्वाधिक जनसंख्या मुसलमानों की है। यह जिले की आबादी का 14.80 फीसदी हैं। जारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में इनकी कुल जनसंख्या 3,65, 806 है। इनमें कुल जनसंख्या का 7.41 फीसदी पुरुष हैं।
विज्ञापन


इससे थोड़ा सा कम महिलाओं की संख्या है। फैजाबाद जिले में ग्रामीण क्षेत्र का कुल आबादी 21,30,746 तो शहरी क्षेत्र का आबादी 3,40,253 है।

जिले में पांच तहसीलें हैं। इसके साथ तीन नगर पालिका और तीन ही नगर पंचायतें भी हैं। इनमें से रुदौली ऐसी तहसील है जहां मुसलमानों की अन्य तहसीलों की अपेक्षा आबादी ज्यादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जिले की सभी पांच तहसीलों में हिंदुओं की आबादी मुसलमानों से ज्यादा है। यहां कुल जनसंख्या 4,64,250 है। जबकि मुसलमानों की जनसंख्या 1,27,880 है।

यह रुदौली तहसील क्षेत्र की कुल आबादी का 27.54 फीसदी है। जबकि अन्य तहसील क्षेत्रों में मुसलमानों की आबादी इससे कम है। फैजाबाद सदर की कुल आबादी 6,91,457 है।


इनमेें मुसलमानों की आबादी 91,145 है। यह कुल जनसंख्या का 13.19 फीसदी है। सोहावल तहसील क्षेत्र में 3,85,818 में मुसलमानों की आबादी 66,521 है।

जबकि बीकापुर की कुल जनसंख्या में 4,49,764 में मुसलमानों की आबादी 30,873 है। इसी प्रकार मिलकीपुर में 4,79,707 में मुसलमानों की आबादी 49,387 है।

जिले में इसाइयों की कुल आबादी 3225 है। लेकिन चौंकाने वाला तथ्य यह है कि इनमें से 2290 की जनसंख्या देहात क्षेत्र में है। जबकि शहरी क्षेत्र में महज 935 है।

सिख समुदाय की जिले में कुल जनसंख्या 1912 है। लेकिन इनकी ज्यादा आबादी शहरी क्षेत्र में निवास करती है। इनमें शहरी क्षेत्र में 1496 लोग निवास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed