फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Hearing on 1083 objections on Master Plan-2031 will be held on April 5

महायोजना-2031 पर आईं 1083 आपत्तियों पर पांच अप्रैल को होगी सुनवाई

Sat, 26 Mar 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hearing on 1083 objections on Master Plan-2031 will be held on April 5
अयोध्या। अयोध्या विकास प्राधिकरण से तैयार की गई अयोध्या महायोजना-2031 को लेकर कुल 1083 आपत्तियां आई हैं। इन आपत्तियों की सुनवाई पांच अप्रैल को प्राधिकरण सभागार में होगी। प्रशासन और प्राधिकरण के अफसरों की टीम आपत्तिकर्ताओं की सुनवाई करेगी। इसके बाद उम्मीद है कि महायोजना को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

अयोध्या विकास प्राधिकरण ने महायोजना (पुनरीक्षण)-2031 की प्रदर्शनी आठ दिसंबर 2021 से 22 जनवरी 2022 तक लगाई थी। इसमें प्राधिकरण क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्र के लोगों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराई थीं। कुल 1083 आपत्तियां आई हैं। चुनाव के चलते इनकी सुनवाई नहीं हो पाई। महायोजना में सड़कों के साथ ही आवासीय, कमर्शियल परियोजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। सड़कों का चौड़ीकरण इसमें खास मुद्दा रहा है।
विज्ञापन

फैजाबाद के सहादतगंज से अयोध्या नया घाट, चौक से नाका सहित शहर की ज्यादातर प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण सहित अयोध्या शहर की सड़कों के चौड़ीकरण की परियोजनाएं इसमें शामिल हैं। नव्य अयोध्या, श्रीराम टावर, कलश आवासीय योजना जैसी अनेक परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। महायोजना में विभिन्न क्षेत्रों के लिए अलग-अलग परियोजनाएं हैं। इन क्षेत्र के लोगों को प्रस्तावित परियोजनाओं से अलग कुछ नया प्रस्ताव देने का सुझाव व आपत्ति देने का अवसर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खासतौर से सड़कों की चौड़ाई को लेकर व्यापारियों में खासी नाराजगी रही। व्यापारी आंदोलित रहे। इसका असर चुनाव में भी महसूस किया गया। इस मुद्दे को व्यापार अधिकार मंच ने जोर-शोर से उठाया था। कहा गया था कि वर्तमान व प्रस्तावित चौड़ाई अव्यवहारिक है। इसे यथावत रखने की मांग की गई थी। श्रीराम जन्मभूमि मार्ग को बाईपास और गुप्तारघाट बंधे के समानांतर ले जाने की मांग की। बंधे की चौड़ाई बढ़ा डूब क्षेत्र समाप्त करने, शहर में पार्किंग व वेंडिंग जोन बनाने सहित अन्य मांग की थी।
अब आपत्तियों के निस्तारण के लिए पांच अप्रैल की तिथि नियत की गई है। 11 से चार बजे तक आपत्तियों पर सुनवाई होगी। इसके लिए शेड्यूल जारी किया जा रहा है। सुनवाई कमिश्नर व डीएम के प्रतिनिधि के साथ ही प्राधिकरण के अफसर करेंगे। जरूरत महसूस की गई तो सुधार होगा। उसके बाद फाइनल ड्रॉफ्ट तैयार किया जाएगा।

महायोजना-2031 पर आईं आपत्तियों की सुनवाई पांच अप्रैल को होगी। इसके लिए शेड्यूल जारी किया जा रहा है। प्राधिकरण के सभागार में सुनवाई 11 से चार बजे तक होगी। इसमें आपत्तिकर्ता अपनी बात रखेंगे। इसके बाद इसका निस्तारण किया जाएगा।
-डॉ. संजीव सिंह, अयोध्या विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed