{"_id":"5ff0b8058ebc3e3e731c3be5","slug":"health-faizabad-news-lko557856092","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन की सुविधा के लिए जुटाए जा रहे संसाधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन की सुविधा के लिए जुटाए जा रहे संसाधन
विज्ञापन
बीकापुर। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो प्रथम संदर्भ इकाई का दर्जा प्राप्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में ऑपरेशन और सर्जरी भी शुरू हो सकती है। इसके लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है।
गौरतलब है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में ओटी का निर्माण बहुत पहले हुआ है। टेक्नीशियन की तैनाती हुई है लेकिन सर्जन और एनेस्थीसिया के चिकित्सक का पद रिक्त है। सिर्फ नसबंदी की जाती है जिसके लिए निर्धारित दिन सर्जन दूसरे अस्पताल से आते हैं जबकि अन्य ऑपरेशन के लिए मरीज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में सबसे ज्यादा दिक्कत प्रसूताओं के मामले में होती है। यहां ब्लड बैंक की स्थापना योजना में शामिल है लेकिन ब्लड बैंक का संचालन नहीं हो रहा है। इसके अलावा अभी और भी कई तरह की दिक्कतें हैं। शनिवार को ड्रग इंस्पेक्टर पीसी रस्तोगी ने सीएचसी पहुंचकर ब्लड के रखरखाव की लिए पड़ताल की। प्रस्तावित ब्लड बैंक के लिए कमरे का निरीक्षण किया और कमियों को बताया। इस मौके पर डॉ. अनिल वर्मा और फार्मासिस्ट अनुराग मिश्रा मौजूद रहे। सीएचसी अधीक्षक अब्दुल खतीब अंसारी ने बताया कि अस्पताल में ऑपरेशन की सुविधा के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है।