{"_id":"5e761d348ebc3e78dc776fe1","slug":"health-faizabad-news-lko5147186161","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से कमाकर लौटे व्यक्ति की तबियत हुई खराब, जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से कमाकर लौटे व्यक्ति की तबियत हुई खराब, जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारुन। दिल्ली से लौटे एक व्यक्ति की अचानक तबियत खराब हुई तो ग्रामवासी की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच कर दवा दी।
तारुन थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भैसौली मजरे गर्भा के हिम्मत राम (50) पुत्र हरदीन दिल्ली की एक फैक्टरी में मजदूरी करता है।
शुक्रवार शाम घर आया और उसकी तबीयत खराब हो गई। ग्रामसभा के राधेश्याम गोस्वामी ने कोरोना हेल्पलाइन पर सूचना देने की कोशिश की लेकिन वहां फोन नहीं उठा। इसके बाद 1076 पर सूचना दी। वहां से कहा गया कि स्थानीय पुलिस को सूचित करें। तो हल्का दरोगा अरविंद पटेल को बताया।
इसके बाद गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम जांच कर रही है। राधेश्याम गोस्वामी ने बताया कि तारुन सीएचसी से फोन आया था कि दवा व मास्क दे दिया गया है। अभी तक कोई दिक्कत नहीं है। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीपी त्रिपाठी से जानकारी लेने की कोशिश की गई लेकिन फोन नहीं लगा।