{"_id":"64a30edd1ea44438e5025ce6","slug":"guru-poornima-sarayu-faizabad-news-c-13-1-317548-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सरयू में आस्था की डुबकी, मंदिराें में भक्तों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सरयू में आस्था की डुबकी, मंदिराें में भक्तों की कतार
Mon, 03 Jul 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। गुरुर्ब्रह्मा, ग्रुरुर्विष्णु:, गुरुर्देवो महेश्वर: ... गुुरु: साक्षात् परं ब्रह्ना तस्मै श्री गुरवे नम: । गुरु की महिमा का बखान करतीं ये पंक्तियां रामनगरी में साकार होती दिखीं। करीब एक लाख लोगों ने सरयू में स्नान कर मठ-मंदिरों में माथा टेका। शिष्यों ने स्नान-दान के बाद मठ-मंदिरों में जाकर गुरु चरणों में अपनी श्रद्धा निवेदित की।
गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या से ही रामनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ गुरुपूजन के निमित्त गुरु स्थानों पर जुटने लगी थी। सोमवार सुबह सरयू स्नान के बाद भक्तों ने नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर रामजन्मभूमि, हनुमानगढ़ी व कनकभवन समेत विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। सोमवार होने के नाते शिवालयों में अभिषेक-पूजन की होड़ रही। वहीं गुरु पूर्णिमा पर शाम को मां सरयू की महाआरती में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। आंजेनय सेवा संस्थान के संयोजन में नित्य महाआरती के क्रम में पूर्णिमा पर 1051 बत्ती की महाआरती का आयोजन हुआ। इस दौरान उमड़े भक्तों ने पावन सलिला सरयू में दीपदान भी किया। संवाद