फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   FIve thousand sq ft. flower rangoli to be designed in deepotsav

5 हजार वर्गफिट में मंच के सामने बनेगी फूलों की रंगोली

Wed, 19 Oct 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
FIve thousand sq ft. flower rangoli to be designed in deepotsav
अयोध्या। दीपोत्सव समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए अविवि परिसर में किया जा रहा भगवान के किशोर स्वरूप - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। छठे दीपोत्सव-2022 को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए मुख्य मंच के सामने घाट नंबर-10 पर पांच हजार वर्ग फीट में आकर्षक रंगोली एवं प्रभु श्रीराम कथा आधारित कलाकृतियों का निर्माण ईकोफ्रेंडली पद्धति से किया जा रहा हैं। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न की प्रतिमा निर्माण हेतु आरमेचर के स्वरूप को निर्मित किया गया। सभी स्वरूपों के निर्माण में पैरा, मिट्टी, बालू एवं अन्य सामग्रियों का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

ललित कला (फाइन आर्ट्स) विभाग की वरिष्ठ सहायक आचार्य डॉ. सरिता द्विवेदी के संयोजन में थ्री डी मनमोहक रंगोली एवं प्रभु श्रीराम के ’किशोर स्वरूप को विभाग के 45 छात्र-छात्राओं द्वारा उकेरा जा रहा हैं।
विज्ञापन

अविवि के ललित कला (फाइन आर्ट्स) विभाग व अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से छठे दिव्य दीपोत्सव को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए विवि परिसर में अभी आकर्षक एवं रमणीक मूर्ति निर्माण किया जा रहा हैं। सभी निर्मित मूर्तियां 3-3 फीट की होगी। इन्हें 21 अक्तूबर को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग के विभागाध्यक्ष एवं समन्वयक ललित कला (फाईन आर्ट्स) प्रो. विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घाट नंबर- 10 पर रामकथा आधारित 5-5 छोटे ब्लाकों के साथ एक भव्य बड़ी रंगोली का निर्माण फूलों के द्वारा किया जाएगा। इसके लिए करीब एक क्विंटल फूलों की पंखुड़ियां इस्तेमाल की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed