Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Travelers received a traditional Mithila-style welcome in Janakpur and returned feeling deeply moved.

Ayodhya News: जनकपुर में मिथिला परंपरा से हुआ स्वागत, अभिभूत होकर लौटे यात्री

Wed, 25 Nov 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 25 Nov 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Travelers received a traditional Mithila-style welcome in Janakpur and returned feeling deeply moved.
स्वागत करते लोग
अयोध्या। अयोध्या और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच शुरू हुई ऐतिहासिक सरयू-कमला एक्सप्रेस की उद्घाटन यात्रा पूरी हो गई। जनकपुर में मिथिला की परंपरा और संस्कृति के अनुरूप हुए भव्य स्वागत से यात्री अभिभूत नजर आए। नेपाल सरकार की ओर से यात्रियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई। उन्हें राम-जानकी मंदिर के दर्शन कराने के साथ नेपाल में भगवान श्रीराम की धार्मिक मान्यता और सांस्कृतिक महत्व से भी परिचित कराया गया।
विज्ञापन


अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम के लिए उद्घाटन ट्रेन संख्या 04296 को 23 नवंबर को दोपहर करीब 1:29 बजे रवाना किया गया था। करीब 604 किलोमीटर की दूरी तय कर उद्घाटन ट्रेन मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे जनकपुर पहुंची थी। वहां मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सरोज कुमार यादव और मंत्री रामजी यादव सहित नेपाल के जनप्रतिनिधियों ने यात्रियों का स्वागत किया। जनकपुर के मेयर मनोज शाह की मौजूदगी में आयोजित समारोह में अयोध्या और मिथिला की साझा संस्कृति की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन

विहिप के जिलाध्यक्ष संतोष शाह ने बताया कि ट्रेन से करीब 1100 यात्री जनकपुर पहुंचे थे। सभी का मिथिला की परंपरा के अनुरूप स्वागत किया गया। यात्रियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था के साथ उन्हें राम-जानकी मंदिर के दर्शन कराए गए। जनकपुर के लोग भी इस रेल सेवा को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका मानना है कि अब वे सुविधाजनक तरीके से अयोध्या आ-जा सकेंगे। इससे दोनों देशों के सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों को नया आयाम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट

17 घंटे में जनकपुर से पहुंची अयोध्या

वापसी में ट्रेन 24 नवंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे जनकपुर धाम से अयोध्या के लिए रवाना हुई। करीब 17 घंटे का सफर पूरा कर बुधवार सुबह 6:59 बजे अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंच गई। ट्रेन के पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 8:10 बजे था। इस तरह उद्घाटन ट्रेन निर्धारित समय से एक घंटा 11 मिनट पहले ही अयोध्या पहुंच गई। वापसी में नेपाल से करीब 125 यात्री सवार हुए थे, जबकि लगभग 15 यात्रियों ने गोरखपुर से यात्रा की। अयोध्या कैंट स्टेशन पहुंचने तक विभिन्न स्टेशनों पर यात्री उतरते गए और यहां 140 यात्री ही शेष रह गए थे। ट्रेन के खाली होने के बाद उसे प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर खड़ा करने के लिए भेज दिया गया।

इनसेट

अभी बुकिंग और किराया तय नहीं

- उद्घाटन यात्रा पूरी होने के बाद अब नियमित संचालन की तैयारी है। जनकपुर से अयोध्या के लिए ट्रेन का नियमित संचालन 28 नवंबर से और अयोध्या से जनकपुर के लिए 30 नवंबर से शुरू होना है। हालांकि बुधवार शाम छह बजे तक आम श्रद्धालुओं के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू नहीं हुई थी। रेलवे की ओर से किराया भी निर्धारित नहीं किया गया था। ऐसे में नियमित संचालन शुरू होने से पहले यात्रियों को टिकट बुकिंग और किराये की घोषणा का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed