Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   procession will now arrive from Janakpur on December

Ayodhya News: 29 को नहीं, अब दो दिसंबर को जनकपुर से आएंगे तिलकहरू

Wed, 25 Nov 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 25 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
procession will now arrive from Janakpur on December
इसी मं​दिर में होंगी रस्में
अयोध्या। रामलला के तिलकोत्सव में जनकपुर से आने वाले तिलकहरू दल का कार्यक्रम बदल गया है। पहले 29 नवंबर को दल के पहुंचने की तैयारी थी, लेकिन अब दो दिसंबर को आगमन प्रस्तावित है। एक से तीन दिसंबर के बीच तिलक की रस्म होगी। नेपाल विहिप के धनुषा जिलाध्यक्ष संतोष शाह ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

मधेश प्रदेश के सभामुख रामाशीष यादव के नेतृत्व में 51 सदस्यीय दल आएगा। इसमें जनकपुर के मेयर मनोज शाह, जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास वैष्णव समेत अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। दल में 10 महिलाएं माता सीता की सखियों के रूप में आएंगी। रामलला को सोने-चांदी के आभूषण, फूल, मेवा और अन्य उपहार भेंट किए जाएंगे। तिलक के बाद प्रतीकात्मक राम बरात जनकपुर के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

विवाहोत्सव संयोजक राजेंद्र सिंह पंकज 28 नवंबर को केरल से लौटेंगे। इसके बाद तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। पहली बार रामसेवकपुरम में स्थापित श्रीसीताराम विवाह मूर्ति के समक्ष विवाह की रस्में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाह पंचमी पर 14 दिसंबर को दशरथ महल समेत 12 से अधिक मंदिरों से राम बरात निकलेगी। वर्ष 2024 में तिलकोत्सव की परंपरा शुरू हुई थी। अब हर दूसरे साल अयोध्या से जनकपुर राम बरात ले जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed