Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   More than 10 million devotees arrived in Ayodhya in 15 days

Ayodhya News: 15 दिन में एक करोड़ से अधिक भक्त पहुंचे अयोध्या

Wed, 25 Nov 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 25 Nov 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
More than 10 million devotees arrived in Ayodhya in 15 days
रामनगरी में श्रद्धालु
अयोध्या। कार्तिक माह में रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रशासन ने दीपोत्सव से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक 15 दिनों में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का दावा किया है। इस दौरान रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के साथ श्रद्धालुओं ने गुप्तारघाट, सूर्यकुंड और भरतकुंड का भी भ्रमण किया। भीड़ बढ़ने से होटल, रेस्तरां, परिवहन और पूजा सामग्री के कारोबार में भी तेजी आई।
विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दीपोत्सव में करीब 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे। चौदह कोसी परिक्रमा में लगभग 30 लाख और पंचकोसी परिक्रमा में करीब 50 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं, कार्तिक पूर्णिमा पर लगभग 35 लाख श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान किया। इन आयोजनों के दौरान पूरी रामनगरी भक्तिमय रही।
विज्ञापन


हनुमानगढ़ी के पास फूल-माला और प्रसाद की दुकान चलाने वाले रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि दीपोत्सव से कार्तिक पूर्णिमा तक लगातार भीड़ रही। जितना कारोबार पहले पूरे साल में होता था, उतना इन 15 दिनों में हो गया। वहीं, रामकोट के व्यापारी अजय कुमार के मुताबिक, श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आमद से कारोबार दो से तीन गुना तक बढ़ा है। बड़े और छोटे होटल, रेस्तरां, ऑटो-रिक्शा और स्थानीय दुकानदारों को भी इसका लाभ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि सभी प्रमुख आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रही। विभिन्न विभागों के समन्वय से दीपोत्सव, परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा स्नान के आयोजन सकुशल संपन्न कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed