फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Five kms Jai Prakash won gold in walking

अयोध्या: पांच किमी. पैदल चाल में जय प्रकाश ने जीता स्वर्ण

Tue, 21 Feb 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 21 Feb 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Five kms Jai Prakash won gold in walking
अयोध्या। कोलकाता स्थित साल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित 43वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2023 में रामनगरी के जयप्रकाश सिंह ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए पांच किलोमीटर पैदल चाल (रेस वाकिंग) को 24 मिनट 24 सेकंड में पूरा कर स्पर्धा का स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके साथ 2023 एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए अपना टिकट भी पक्का किया।
विज्ञापन


उक्त पांच दिवसीय प्रतियोगिता मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन वेस्ट बंगाल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी। इसका समापन शनिवार को हुआ। मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के बैनर तले अयोध्या के रेतिया मोहल्ले के निवासी जयप्रकाश सिंह इसके पहले भी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन


बीते साल उन्होंने अपने आयु वर्ग में विश्व एथलेटिक्स द्वारा आयोजित विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त कर देश का गौरव बढ़ाया है। माता पिता का न होना, पारिवारिक आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बाद भी जयप्रकाश ने अपना हौसला नहीं छोड़ा है। उनका कहना है कि यदि सरकार की तरफ से मदद मिले तो देश के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक लाने का प्रयास कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed