फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   fire in shop

चाय की दुकान में आग

Thu, 07 Nov 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
fire in shop
अमसिन। चाय की दुकान में आग लग जाने के कारण उसमें रखा अनाज व अन्य सामान जल कर राख हो गया। गनीमत रही कि दुकान के अंदर रखा सिलेंडर विस्फोट होने से बच गया जिससे एक बड़ी घटना टल गई।
विज्ञापन

अमसिन बाजार निवासी शशि प्रकाश तिवारी के बोधीपुर अमसिन स्थित मकान में शिवकुमार मिश्र चाय और पकौड़े की दुकान करते हैं। बुधवार को दुकान बंद होने के बाद रात्रि में किसी ने शटर के नीचे सुराख से कमरे में आग लगा दिया।
विज्ञापन

आग की लपटें धीरे-धीरे पूरे कमरे में फैल गई जिससे वहां पर रखा अनाज, तखत, पंखा, मिक्सर मशीन सहित अन्य सामान जल गए। भुक्तभोगी ने सुबह आकर देखा तो दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान को खोला गया तो अंदर आग से सब कुछ स्वाहा हो चुका था। गनीमत रही की वहां पर रखा एक सिलेंडर विस्फोट होने से बच गया अन्यथा बड़ी घटना घटित हो सकती थी। मामले की शिकायत मकान मालिक शशि प्रकाश तिवारी ने कोतवाली गोसाईगंज में कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed